टोक्यो पैरालंपिक में भी दिखा उत्तराखंड के खिलाड़ी का जलवा, बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंचे रुद्रपुर के मनोज…

0
Uttarakhand badminton player manoj sarkar reached into semifinal of Paralympic

जैसा कि हम सभी जानते है कि टोक्यो पैरालंपिक चल रहे है। इसके बीच बहुत बड़ी खुशी की खबर सामने आ रही है। जी हां उत्तराखंड के मनोज सरकार ने बैडमिंटन खेल में यूक्रेन के खिलाड़ी को 21-16, 21-9 से मात दी और सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। यह मैच उन्होंने केवल 27 मिनट में खत्म कर लिया। पूरे भारत देश को बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार से पदक लाने की उम्मीद है। मनोज बहुत अच्छे से सभी खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दे रहे है।

इसके अलावा, मनोज उत्तराखंड से पैरा ओलंपिक में भाग लेने वाले पहले खिलाड़़ी हैं जो उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के निवासी हैं। उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए बहुत संघर्ष और मेहनत की। आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर उन्होंने साइकिल ठीक करने का काम, घरों में पीओपी और खेतों में दिहाड़ी पर मटर तोड़ने का काम किया। यही नहीं उन्होंने 2012 में फ्रांस में हुई एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चंदा इक्कठा कर इसमें प्रतिभाग करना पड़ा था।

आज मनोज दुनिया में तीसरी रैंक के खिलाड़ी हैं। अब उनसे प्यार देश को पैओलंपिक में बहुत उम्मीदें हैं। अब तक मनोज ने 10 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। जिसमे उन्होंने सात स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य पदक अपने नाम कर जीत हासिल की। इसके अलावा उन्हें 2018 में भी अजुर्न अवॉर्ड से नवाजा गया।

READ ALSO: उत्तराखण्ड: रोड टूटने के बाद हेली सेवा का उठाए फ़ायदा, क्युकी अब किराया हुआ आधा…देखिए..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here