अब पर्यटन क्षेत्र में भी उत्तराखंड सरकार ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। अब सरकार ने कोविड राहत पैकेज के अंतर्गत रेस्टोरेंट, पर्यटन विभाग, होम स्टे और पंजीकृत होटल के कार्मिकों को राहत राशि देने का फैसला लिया है और इसे शुरू भी कर लिया है। अब अगले पांच महीने तक इन्हे दो-दो हजार रुपये की राहत राशि दी जाएगी। यह लाभ अंतरण (डीबीटी) देगी। यह बात आधिकारिक सूत्रों से पता चली है। गुरुवार को उन्होंने बताया कि सभी रेस्टोरेंट, संबंधित होटल एवं होम स्टे की ओर से पर्यटन विभाग के पोर्टल पर उनके कार्मिकों के नाम अपलोड किये जायेंगे, जिसके बाद पर्यटन विभाग के द्वारा उनके खातों में अनुमन्य सहायता राशि ट्रांसफर की जायेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक पहली धनराशि 31 अगस्त को करीब 9398 लोगों के खातों में गई। यह धनराशि करीब 3,66,37,58 रुपये की थी। जिसमे से नैनीताल 2075, टिहरी 1142, देहरादून जिले के 1333, पिथौरागढ़ 1084, उत्तरकाशी 552, चमोली के 581, रुद्रप्रयाग 681, ऊधमसिंह नगर 403, हरिद्वार 472, बागेश्वर 230, पौड़ी 328, चम्पावत 71, अल्मोड़ा 446 लोग जो पर्यटन में रेस्टोरेंट, पंजीकृत होटल और होम स्टे से जुड़े थे वे शामिल हैं।
READ ALSO: उत्तराखण्ड: रोड टूटने के बाद हेली सेवा का उठाए फ़ायदा, क्युकी अब किराया हुआ आधा…देखिए..
READ ALSO: देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्य में लापरवाही, गढ्ढे में जा गिरी स्कूटी, DM ने दिए जांच के आदेश…..







