
अक्सर हम देखते हैं कि स्कूल जाने वाले बच्चों का बैग भारी भरकम रहता है। जिसकी वजह से बच्चों को स्कूल जाते समय काफी परेशानी होती है। इस समस्या को उत्तराखंड सरकार ने संज्ञान में लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है|
उत्तराखंड सरकार ने महीने में 1 दिन बच्चों के लिए स्कूल बैग फ्री डे घोषित किया है। बैग फ्री डे में बच्चों को खेल कूद और बाकी सर्वांगीण विकास जैसी जानकारी बताई जाएंगी।
स्कूलों में अन्य एक्टिविटी के जरिए बच्चों के मन में पढ़ाई को लेकर बोझ नहीं बनेगा और उनकी मानसिकता पर भी पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा।बैग फ्री डे वाले दिन बच्चे टेंशन फ्री होकर स्कूल जाकर अन्य एक्टिविटी का आनंद ले सकेंगे।और बच्चों में स्कूल जाने की रुचि भी बनी रहेगी।
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल जाने वाले बच्चों के बैग का बोझ उनके वजन से ज्यादा हो गया है जिस को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया। कि महीने में एक दिन बैग फ्री डे होगा जिसमें बच्चों को खेलकूद, वाद-विवाद प्रतियोगिता ,कौशल विकास सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी। जिससे बच्चो के लगातार पढ़ाई करने से बोर होने की टेंशन से भी छुटकारा मिलेगा।
धन सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशालय एवं एससीईआरटी की ओर से एनईपी-2020 के क्रियान्वयन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्द्धन विषय पर आयोजित सभा में यह बात कही।इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने स्कूली बच्चों को जुलूस और शिक्षा क्षेत्र से अलग किसी भी गतिविधियों में भाग ना लेने के निर्देश भी दिए।






