उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता रहा है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही, जिससे उमस बढ़ गई और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम की इस अनिश्चितता ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है। वहीं मंगलवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही धूप खिली रही, जिससे तापमान में वृद्धि हुई। लेकिन दोपहर के बाद आसमान में आंशिक बादल मंडराने लगे, जिससे मौसम में थोड़ा बदलाव आया। साथ ही गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा था, जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा था। अधिकतम तापमान भले ही सामान्य बना रहा, लेकिन उमस इतनी अधिक थी कि लोगों को खूब पसीना आया और गर्मी का एहसास और भी बढ़ गया।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में आज ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बौछारें पड़ सकती हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी लेते रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर आंशिक बादल मंडराते रहे और कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। जौलीग्रांट क्षेत्र में भी बौछारों के दौर चलने से मौसम सुहावना बना रहा। बता दे कि उत्तराखंड में मौसम की स्थिति अगले कुछ दिनों तक बदली रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में हल्की बारिश और आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है।
जिसमें देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सुहावना रहने की संभावना है, जिसमें आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान सामान्य श्रेणी में बना रहेगा। बताते चले कि उत्तराखंड के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आंधी चलने की संभावना है। लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।
उत्तराखंड के विभिन्न शहरों के तापमान की जानकारी:
– देहरादून- अधिकतम तापमान 35.3°C और न्यूनतम तापमान 24.2°C
– ऊधमसिंह नगर- अधिकतम तापमान 35.5°C और न्यूनतम तापमान 23.9°C
– मुक्तेश्वर- अधिकतम तापमान 22.1°C और न्यूनतम तापमान 13.7°C
– नई टिहरी – अधिकतम तापमान 25.0°C और न्यूनतम तापमान 13.1°C