गढ़वाल: स्वतंत्रता सेनानी बख्तावर सिंह बिष्ट नहीं रहे… 104 वर्ष उम्र में ली अंतिम सांस…

0
Uttrakhand chamoli freedom fighter bakhtawar singh dies

उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के जांबाज स्वतंत्रता सेनानी बख्तावर सिंह ने बीते शनिवार को अंतिम सांसे ली। और आज सीमांत जनपद चमोली में उनका अंतिम संस्कार किया गया। आपको बता दें की, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बख्तावर सिंह की उम्र 104 वर्ष थी। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक घाट धारीनगर स्थित अलकनंदा नदी तट पर पूरे सम्मान के साथ किया गया। आपको बता दें की, पुलिस जवानों ने थाना अध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में उनको सलामी और श्रद्धांजलि दी गई। बख्तावर सिंह 1940 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वो उन स्वतंत्रता सैनानियों में से एक थे, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।

स्वतंत्रता सेनानी बख्तावर सिंह अपनी बेटी कमला बिष्ट और दामाद सुरेंद्र सिंह के साथ रह रहे थे। उनके निधन की सूचना उनके परिजनों ने तहसील कर्णप्रयाग प्रशासन को दी, जिसके बाद जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, तहसीलदार सोहन सिंह, थाना अध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा उनके आवास पर पहुंचे और कोविड की गाइडलाइंस का पालन करते हुए पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट धारीनगर में स्थित अलकनंदा नदी में किया गया। बख्तावर सिंह 1940 में सेना में भर्ती हुए थे। सेना में भर्ती होने के बाद वो आजाद हिंद फौज में शामिल हुए थे और उसके बाद उन्होंने देश की आजादी के लिए संग्राम में हिस्सा भी लिया था। आपको जानकारी दे दें की वो 1 वर्ष के लिए कोलकाता की जेल में भी गए थे, सजा काटने के बाद उनको 1946 में सेना से बाहर कर दिया गया।

फिर भारत की आजादी के बाद वो पीसीएस में भर्ती हुए और फिर वो 1974 में सेवानिवृत्त हुए। आपको बता दें की, सेवानिवृत्त होने से लेकर अबतक वो गौचर में अपनी बेटी और दामाद के साथ रहते थे। बताया जा रहा है की, उनकी 3 पुत्रियां हैं। उनकी चिता को भतीजे रघुवीर सिंह, नाती योगंबर एवं दिगंबर सिंह ने मुखाग्नि दी। उनके पैतृक घाट पर गौचर और कर्णप्रयाग के पुलिस जवानों की टीम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को अंतिम पुष्कचक्र अर्पित किया और राजकीय सम्मान के साथ उनको विदाई दी। उनकी अंतिम यात्रा में थानाध्यक्ष कर्णप्रयाग गिरीश चंद्र शर्मा, उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग वैभव गुप्ता, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, मुकेश नेगी, नवीन चमोला और बाकी के पुलिस जवान एवं उनके परिजन मौजूद रहे।

ALSO READ THIS:भुवन जोशी केस में आया नया मोड़…लड़की से सुनिए पूरी कहानी.. देखिए वीडियो..

ALSO READ THIS:दन्या के बाद अब चमोली से खबर, प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लड़की के घर वालो ने जिंदा जलाया..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here