Home उत्तराखंड आपदा अपडेट – इंजीनियर दीपक की आपदा के दौरान हुई मौत……आगे...

आपदा अपडेट – इंजीनियर दीपक की आपदा के दौरान हुई मौत……आगे पढ़ें

0
आपदा अपडेट - इंजीनियर दीपक की आपदा के दौरान हुई मौत......आगे पढ़ें

चमोली में आई आपदा का किसी को भी भनक नहीं थी अचानक आपदा का सैलाब इतना तेज था कि बहुत से लोगों को अपनी चपेट में ले गया। और साथ ही कई घरों के चिराग बुझाकर चले गया। किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये आपदा एक बार फिर केदारनाथ धाम वाली आपदा को फिर से याद दिलाएगा। इसी आपदा में एक बहे जाने वाले बागेश्वर के रहने वाले इंजीनियर दीपक कुमार भी हैं। जानकारी के अनुसार दीपक कुमार जो कि सिर्फ 28 साल की है वो इस आपदा में लापता हो गए। दीपक का परिवार भतौड़ा में रहता है। इस खबर को मिलने के बाद उनके परिवार के लोग बहुत परेशान थे, पर फिर भी उन्हें एक आस थी की दीपक जहां भी होंगे सुरक्षित ही होंगे। फिर जब एनडीआरएफ और आईटीबीपी के जवानों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया तो के पुलिस और आईटीबीपी ने मलबे से एक शव बरामद किया और मरने वाले युवक की पहचान इंजीनियर दीपक कुमार के रूप में हुई है। उनके शव की पहचान घटनास्थल पर मौजूद उनके बड़े भाई अरुण ने की। जानकारी के अनुसार दीपक ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद में तैनात थे। मृतक के परिजनों ने ही बताया कि दीपक पिछले एक साल से यहां काम कर रहे थे। उनके परिजनों ने बताया कि 7 फरवरी की सुबह दीपक ने उन्हें फोन पर मैसेज किया था और उसके बाद में परिजनों और दीपक के बीच बातचीत भी हुई थी।दीपक ने बताया कि उसकी नाइट ड्यूटी थी और कुछ ही देर पहले घर आया है फिर अब उसका आराम करने का समय है।

उसके बाद चमोली में तबाही आने के बाद परिजनों ने दीपक से संपर्क करने की कोशिश करी, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उसके बाद उनके बड़े भाई अरुण 8 फरवरी को घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आपदा की दो दिन बाद मंगलवार को मलबे से दीपक का शव बरामद हुआ और उनकी मौत की खबर मिलने के बाद ही परीवारेलों और जिले में शोक की लहर है। अभी भी एनडीआरएफ और आईटीबीपी के जवानों की मदद से लोगों को टनल से बाहर निकाला जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here