उत्तराखंड – केदारखंड उत्तराखंड की झांकी को मिला पुरस्कार….

0
उत्तराखंड - केदारखंड उत्तराखंड की झांकी को मिला पुरस्कार....

72 वे गणतंत्र दिवस पर राजपथ नई दिल्ली में उत्तराखंड राज्य की और से केदारखंड की झांकी प्रस्तुत की गई थी। उत्तराखंड राज्य को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं पहले स्थान पर उत्तरप्रदेश को झांकी रही और दूसरे स्थान पर ओडिशा की झांकी रही।

उत्तराखंड की झांकी में केदारनाथ मंदिर और कस्तूरी मृग की झलक देखने को मिली। उत्तराखंड सूचना विभाग के झांकी के टीम लीडर केएस चौहान के नेतृत्व में 12 कलाकारों के दल ने भी झांकी में अपना प्रदर्शन किया। उत्तराखंड झांकी की थीम सॉन्ग जय जय कीदारा है। झांकी में उत्तराखंड का राज्य पशु कस्तूरी मृग दर्शाया गया है, जो उत्तराखंड के हिम शिखरों में 3600 -4400 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है। और इसके साथ ही उत्तराखंड का राज्य पक्षी मोनाल एवं राज्य पुष्प ब्रह्म कमल दिखाया गया है, को कि केदरखंड के साथ – साथ उच्च हिमालय क्षेत्रों में पाया जाता है। झांकी के मध्य भाग में भगवान शिव के वाहन नदी को दर्शाया गया है, और साथ ही केदारनाथ धाम में यात्रियों को यात्रा करते हुए तथा श्रद्धालुओं को भक्ति में लीन होते हुए दर्शाया गया है। झांकी के पृष्ठ भाग में ज्योतिषीय लिंगो में से एक बाबा को दिखाया गया है साथ ही केदारनाथ मंदिर को ठीक पीछे विशाल्यकाय दिव्य शीला को दिखाया गया है।

इस दिव्य शीला की वजह से 2013 की आपदा में केदारनाथ मंदिर सुरक्षित था।

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में केंद्रीय राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने यह पुरस्कार प्रदान किया। उत्तराखंड के टीम लीडर केएस चौहान ने राज्य की और से पुरूस्कार प्राप्त किया। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूरे प्रदेश को बधाई दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here