हर साल कुछ ना कुछ खबर आ ही जाती है कि रोडवेज ने किराया बड़ा दिया है और इस बीच एक और खबर सामने आई है कि उत्तराखंड परिवहन निगम ने टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर पंजाब रूट में जाने वाली सभी बसों का किराया बढ़ाया गया है। उत्तराखंड रोडवेज से पहले उत्तरप्रदेश परिवहन निगम, हरियाणा रोडवेज,पंजाब रोडवेज निगम के टोल टैक्स का किराया भी बढ़ाया गया है। खबर है कि परिवहन निगम उत्तराखंड ने टोल टैक्स का बोझ कम करने के लिये किराया बढ़ाने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार इस बड़ी कोरोना महामारी के लॉकडाउन के कारण उत्तराखंड परिवहन रोडवेज घाटे में चल रहा है। इस महामारी के दौरान सरी बसें बंद थी।
मार्च से सीधे जून में बसों का संचालन हुए था वो भी केवल उत्तराखंड के अंदर ही कुछ जिलों में शुरू किया गया था। और उसके बाद अक्टूबर से बसों का संचालन दूसरे राज्यों में भी शुरू किया गया।
चलिए अब हम आपको नए किराए की सूची बताते है…..
1. सहारनपुर का नया किराया – 470 है जबकि पूर्व किराया – 440 रुपए है।
2. लुधियाना का नया किराया 720 और पूर्व 670 रुपए है।
3.जालंधर का किराया 815 है जबकि पूर्व में 765 रुपए है।
4.चंडीगढ़ का नया किराया 655 जबकि पूर्व किराया 590 रुपए है।
5.अंबाला का नया किराया 570 है जबकि पूर्व किराया 520 रुपए है।