उत्तराखण्ड में मौसम विभाग ने इन 5 जिलों में जारी किया रेड अलर्ट, भारी बारिश की दि चेतावनी…

0
uttrakhand weather update heavy rain in 5 districts red alert

राजधानी उत्तराखण्ड में कुछ दिनों से बेहद गर्मी महसूस हो रही है, सभी लोग गर्मी से परेशान हैं। दिन में तो बहुत ज्यादा उमस हो रही है, फंखे , कूलर भी ज्यादा राहत नहीं दे रहे है। वहीं सभी लोग बारिश का इंतजार में है, इस बार भीषण गर्मी हो रही है। दिन में तो बाहर जाना ही मुश्किल हो गया है।देहरादून के अलावा भी हरिद्वार में भीषण गर्मी पड़ रही है वहीं बीते बुधवार को हरिद्वार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज और कल और शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

बताया जा रहा है की, आज और कल उत्तराखंड में मध्यम से भारी बरसात की संभावनाएं जताई जा रही है।वहीं, बीते बुधवार को राजधानी देहरादून में 37.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को राज्य में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। बता दें की 15 अप्रैल को दून में 37 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। और बुधवार को ज्यादा तापमान पहुंचने पर सभी की हालत गर्मी से बेहाल रहे। इस बीच ये राहत भरी खबर सामने आई है।इसी खबर के साथ आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज और कल राजधानी देहरादून और उसके आसपास के इलाकों में भारी बरसात को देखते हुए रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

जानकारी मिली है की, मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में राजधानी देहरादून समेत नैनीताल, पौड़ी जैसे जिलों में ज्यादा भारी बारिश की संभावना है। और वहीं आज और कल चंपावत, टिहरी और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश के आसार हैं। बता दें की मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 48 घंटे में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अब लोगों को थोड़ा सा बारिश से राहत मिलेगी।

ALSO READ THIS:पत्नी को 3 महीनों तक लोहे की जंजीर से बांधे रखा, पति को अफेयर का था शक, जानिए फिर क्या हुआ….

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here