Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला की आग में झुलस कर मौत हो गयी। खबर नारायणबगड़ के पंती गांव की है जहां आग बुझाने के चक्कर में एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी।बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर बसंती देवी नाम की महिला खेत में खरपतवार जला रही थी। वह 65 वर्ष की थी। उनका बेटा रमेश रमेश गुसाईं पंती गाँव का ग्राम प्रधान है। खेत में खरपतवार जलाते समय तेज हवाएँ चल रही थी। इसी के कारण आग खेत से सटे जंगल में फैल गयी। लेकिन फिर भी महिला आग को बुझाने की कोशिश करने लगी।
आग बुझाने के चक्कर में महिला का पूरा शरीर आग में झुलस गया। महिला के परिजन ने तुरंत उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गये। लेकिन उन्होंने महिला को श्रीनगर रेफर कर दिया क्योंकि उसका शरीर लगभग 80 प्रतिशत आग में झुलस गया था। गाँव के प्रधान और महिला के बेटे रमेश गुसाईं ने खबर दी कि श्रीनगर में पहुंचकर तुरंत उनका उपचार शुरू हुआ। लेकिन इलाज के दौरान उनकी माता की मौत हो गयी। बता दें, उनका लगभग पूरा शरीर आग की चपेट में आ गया था।
Also Read This:माँ बनी हत्यारन, पति से हुआ झगड़ा तो अपने ही दोनों मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट…
Also Read This:खुशखबरी दिसंबर में होगी गढ़वाल राइफल और कुमाऊं रेजिमेंट की भर्ती, देखे भर्ती शेड्यूल..







