
उत्तराखंड न्यूज: उत्तराखंड राज्य की घनी वादियों में बहुत सारे जंगली रसीले फल मिलते हैं. जिन्हें खाना हर कोई पसंद करता है. उन्हीं में से एक फल का नाम काफल है. जिसे खाने के लिए उत्तराखंड के लोग ऊंचे ऊंचे पेड़ों में तक चलें जाते हैं. मगर कई बार इन फलों को तोड़ने के चक्कर में बहुत से लोग दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं.
ऐसी ही एक खबर उत्तराखंड से सामने आ रही है जहां एक महिला काफल तोड़ने के चक्कर में 40 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी. जिसको चंपावत पुलिस ने आकर गड्ढे से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार पता चलता है कि यह घटना उत्तराखंड राज्य के चंपावत जिले के बारदोली के चौकी गांव की एक महिला के साथ उस वक्त हुई जब वहां काफल तोड़ने के लिए काफल के पेड़ पर चढ़ा रखी थी. तभी अचानक से वहां 40 फीट के गड्ढे में जा गिरी.
जिसकी सूचना मिलते ही चंपावत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को रेस्क्यू ऑपरेशन करके गड्ढे से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. बताया जा रहा है कि यहां गड्ढा किसी व्यक्ति ने अपने खेत पर खुदवाया था. जोकि का फल के पेड़ के नीचे था. जिसमें काफल तोड़ते बकरे महिला कर गई.






