Home उत्तराखंड बागेश्वर: घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, 5 महीने...

बागेश्वर: घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी….

0
woman who went to cut grass in the forest died after slipping off the hill in Bageshwar

आपको बता दें कि उत्तराखंड के बागेश्वर ज़िले के कपकोट से एक दुखद ख़बर सामने आयी है। जहाँ घास काटने गई महिला का पहाड़ी से फिसलने की वजह से मौत हो गई। यह घटना बागेश्वर ज़िले के कपकोट में रहने वाली महिला नीमा देवी के साथ हुई। आपको बता दें कि निमा महज़ 22साल की ही थी।इसी साल अप्रैल में उसकी शादी हुई थी। और वह प्रेग्नेंट थी।

घर में लकड़ियाँ ख़त्म हो गई थी जिसके बाद वह जानवरों के लिए चारा और खाना बनाने के लिए लकड़ियां लेने के लिए जंगल गई थी। घास काटने के दौरान उसका पैर फ़ैसला और वह पहाड़ी से सीधे नीचे खाई में जा गिरी,और उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही पूरे गाँव में मातम का माहौल छाया हुआ है। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। इस घटना की सूचना पुलिस तक पहुँचाई गई मौक़े पर पहुँची पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही इस मामले की जाँच की जा रही है।

वह ऐसा पहला मामला नहीं है आए दिन पहाड़ों में ऐसी घटनाएँ देखने को मिलते हैं। पहाड़ों में ज़िंदगी काटना लोगों को काफ़ी महँगा साबित होता है। यहाँ काम कर रही महिलाओं का जीवन बिलकुल भी सरल नहीं होता। कभी ख़बरें आती है कि खेतों में काम करने वाली महिलाओं को बाग उठाकर ले गया तो कई बार घास काटने जंगल गई महिला खाई में जा गिरती है।

READ ALSO: सड़क पर 20 मिनट तक तड़पता रहा घायल CRPF जवान, लेकिन किसी ने भी जवान की मदद नहीं करी..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here