उत्तराखंड:- उत्तराखंड के कई क्षेत्रों मे सितम्बर महीने के आखिरी दिनों मे बारिश हो रही है। वही केदारनाथ और बद्रीनाथ मे बर्फ पड़ रही है। जिससे आस पास के इलाकों मे ठंड हो रही है। आज देहरादून मे तेज़ धूप निकली है जिससे फिर से गर्मी हो गई है। लेकिन अब लोगो को फिर से गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य मे 28 सितम्बर तक येलो अलर्ट जारी किया है। ये येलो अलर्ट विशेषकर कुमाऊं मंडल के लिए है। इसलिए पहाड़ पर रह रहे लोगो को ज्यादा सावधान रहना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 25 और 26 सितम्बर को पहाड़ी इलाको और कुमाऊं मंडल मे बादल गर्जने के साथ बिजली चमकने और तेज़ बारिश हो सकती है। 27 सितम्बर को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, मे आंधी तूफ़ान और बारिश हो सकती है। वही 28 सितम्बर को नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ मे तेज़ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों मे बर्फबारी भी हो सकती है।
भारी बारिश के बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ मे शुक्रवार को ऊँची चोटियों पर बर्फ पड़ी। इसके साथ नीलकंठ, उर्वशी, नर- नारायण के पर्वत चोटियों पर बर्फ पड़ी। वही यमुनोत्री धाम के ऊपर बंदरपूछ, सप्त, ऋषिकुंड, कालिंदी की सबसे ऊँची पहाड़ी पर भी बर्फ पड़ी।
READ ALSO: उत्तराखंड में ऐतिहासिक फैसला, 4 साल की सौतेली बहन के साथ दुष्कर्म करने वाले भाई को फांसी की सजा….