Home उत्तराखंड उत्तराखंड में चाय की दुकान चलाने वाली योगी आदित्यनाथ की बहन ने...

उत्तराखंड में चाय की दुकान चलाने वाली योगी आदित्यनाथ की बहन ने की मांग….

0
उत्तराखंड में चाय की दुकान चलाने वाली योगी आदित्यनाथ की बहन ने की मांग....

उत्तराखंड – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन उत्तराखंड में चाय की दुकान चला रही है। ऋषिकेश में योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी चाय की दुकान चलाती हैं। योगी आदित्यनाथ की बहन चाय बेचकर अपना जीवन को जी रही है। उन्होंने अपने भाई योगी आदित्यनाथ से सिर्फ एक चीज की गुजारिश कि है । साथ ही उन्होंने कहा कि वे अपने भाई से उत्तराखंड का भला चाहती हैं और उनका कहना है कि उनका भाई उनके लिए कुछ ना करे लेकिन पहाड़ की जनता के लिए कुछ अच्छा काम करे। शशि देवी पौड़ी के कोठार गांव की रहने वालीं है और उनकी नीलकंठ मंदिर के पास एक दुकान है और दूसरी दुकान भुवनेश्वर मंदिर के पास है।उन्होंने बताया कि इन दोनों दुकानों में वो चाय, पकौड़ी और प्रसाद देती है।

जानकारी के अनुसार शशि देवी ने अपनी पूरी जिंदगी पहाड़ों में गुजारी है और अभी वर्तमान में भी वो उत्तराखंड में ही रह रही है। उनका कहना है कि उनके भाई योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड को एक नए मुकाम पर ले जाएं । उन्होंने अपने भाई आदित्यनाथ योगी से पहाड़ों का भला करने की गुजारिश की है। शशि देवी का कहना है कि वे अपने भाई से बहुत प्यार करती है और उनका ससुराल ऋषिकेश में है। उनके पति पूरण सिंह भी पूर्व ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here