हल्द्वानी- आपको बता दें कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस को लूट की झूठी सूचना देने का मामला सामने आया है। नवीन चंद्र जोशी निवासी हिम्मतपुर बैजनाथ थाना मुखानी ने 112 डायल कर पुलिस को फोन किया कि तीन युवकों ने सेंट्रल हॉस्पिटल के पास उससे ₹4000 लूट लिए हैं। सूचना मिलने के बाद हल्द्वानी पुलिस एक्टिव हो गई।
सूचना मिलने पर आरटीओ चौकी इंचार्ज निर्मल लटवाल मौके पर पहुंचे। मुआयना कर गाड़ी नंबर UK04T-1846 की सूचना जिले में वाहन-चैकिंग को दी। वाहन चेकिंग के सूचना मिलने के 15 मिनट बाद उन्हें संजय राठौड़ ने गन्ना सेंटर रामपुर रोड पर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर 112 डायल करने वाला युवक और आरोपी युवक दोनों दोस्त निकले। शक्ति से पूछताछ पर उन्होंने बताया कि उनके बीच 200 का लेन-देन था। ऐसे में नवीन चंद जोशी द्वारा पुलिस को झूठी सूचना दी गई।
वाहन में सवार तीन युवक भुपेंद्र सिंह नेगी निवासी किशनपुर-घुडदौडा हल्द्वानी, योगेश नेगी निवासी मानपुर हल्द्वानी, मनोज सिंह निवासी प्रेमपुर-लोश्यानी मुखानी को शख्त हिदायत दी। उसके बाद कागज ना होने पर गाड़ी सीज कर दी गई। और झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति नवीन चंद्र जोशी का पुलिस में 10000 का चालान कर दिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा उनके परिजनों को बुलाया गया और काउंसलिंग कर उनके साथ भेज दिया गया।
READ ALSO: चीन की नई चाल, अरुणाचल के युवाओं को चीनी सेना में भर्ती करवाने की योजना बना रहा ड्रैगन….







