Home उत्तराखंड नैनीताल: सड़क हादसे में पहले बहन की मौत, अब भाई भी चल...

नैनीताल: सड़क हादसे में पहले बहन की मौत, अब भाई भी चल बसा

0
Youth killed in car trolley collision in Nainital
Image: Youth killed in car trolley collision in Nainital (Source: Social Media)

नैनीताल: आज की खबर नैनीताल से आ रही है। यहां एक एक्सीडेंट हुआ, जिसमें एक गरीब मजदूर की मृत्यु हो गई।जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार के रात लगभग आठ बजे की है।रामनगर से कालाढूंगी की ओर एक वैगन आर कार तेज रफ्तार से जा रही थी।जैसे ही कॉर्बेट फॉल के पास पहुंची।वह कार सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई।इसी दौरान दोनो कार और ट्रैक्टर के बीच एक मजदूर आ गया,और उसकी मृत्यु हो गई। मृतक मजदूर का नाम पप्पू कश्यप था जो नया गांव का रहने वाला था।उसकी उम्र 33 वर्ष थी।

इस हादसे में कार चालक कृष्णानंद (34 वर्षीय) और ललित मोहन (40 वर्षीय) भी गंभीर रूप से घायल है। ललित मोहन को डॉक्टरों द्वारा हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।अब ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक अपनी ट्रॉली लेकर गायब है।इस समय पुलिस उसे ढूंढ रही है।हादसे की तस्वीरों में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

वहीं मृतक मजदूर के परिजनों में मातम छाया हुआ है।उनके परिजनों ने बताया कि इसी तरह के सड़क हादसे में कुछ साल पहले पप्पू के बहन की मृत्यु हो गई।अब वे लोग जब तक उस हादसे से नही उभर पाए थे और अब एक और बड़ा हादसा।

अभी पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।वहीं पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना कार की स्पीड ज्यादा होने की वजह से हुई है।इस समय ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here