सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। ऐसा ही एक गाना पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जो कि सहदेव नामक बच्चे के द्वारा गया गया “बचपन का प्यार” है। यह गाना इतना मशहूर हो गया कि सहदेव को मुख्यमंत्री द्वारा बुलाकर सम्मानित किया गया और अब वह रैपर बादशाह के साथ गाने को शूटिंग की है जो 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।जी हां बादशाह ने उन्हे खुद वीडियो कॉल कर मिलने के लिए चंडीगढ़ बुलाया। यही नहीं सहदेव से सूबे के सीएम बघेल ने भी मुलाकात कर उससे यह गाना सुना और अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वे भी इस गाने के मुरीद हो गए।साथ ही कैप्शन में “बचपन का प्यार… वाह!” लिखा।
यह गाना गाने वाले सहदेव पर इनामों की काफी बौछार हुई। लेकिन कुछ समय पहले सहदेव को MG शोरूम के मालिक द्वारा 23 लाख रुपए के MG हेक्टर SUV गिफ्ट करने की बात वायरल हुई थी। लेकिन यह बात बिल्कुल भी सच नहीं है। यह बात खुद शोरूम के मालिक ने नकारी है। उन्होंने बताया कि सहदेव के साथ जो लड़की खड़ी है उसने वह कार खरीदी और समान के लिए सहदेव के हाथ में चाबी पकड़ाई गई। उन्होंने यह भी कहा की उन्होंने 21 हजार रुपए देकर सहदेव को सम्मानित किया लेकिन उसे कार गिफ्ट करने वाली बात केवल अफवाह है।
READ ALSO: टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों के लिए उत्तराखंड सरकार का तोहफा, प्रतिमाह दो दो हजार रुपए देगी सरकार….