जानिए कैसे एक बर्थडे केक ने खुंखार तेंदुए से बचा ली दो भाइयों की जान, पढ़िए पूरी खबर….

0
Birthday cake saved the life of two brothers from leopard attack in mp

मध्यप्रदेश में एक बर्थडे केक ने दो भाइयों की जन बचा ली। केक की मदद से दोनों भाई की जान बच गई। गुरुवार को अधिकारियों ने जानकारी दी कि दोनों भाई केक लेकर किसी की बर्थडे पार्टी में जा रहे थे। इस दौरान एक तेंदुआ उनका पीछा करने लगा। जैसे ही तेंदुआ और पास आ गया एक भाई ने केक तेंदुए पर फैंक दिया। जिसे तेंदुआ रुक गया। एक वन अधिकारी ने बताया कि जब भी आपको किसी जानवर से खतरा महसूस हो, तो आप खुद को बचाने को लेकर जो भी कर सकते हैं, वह करें। यही आपकी पहली प्रवत्ति होनी चाहिए। दोनों भाइयों ने भी यही किया। उनके पास भी एक केक था जो उन्होंने तेंदुएं पर फेंका।

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में रहने वाले दो भाई फिरोज और साबिर मंसूरी केक लेकर फिरोज के बेटे की जन्मदिन पार्टी में जा रहे थे। दोनों एक ही बाइक में सवार थे। जैसे ही दोनों बाइक से गन्ने के खेत के पास से होकर गुजर इतने में एक तेंदुएं ने दोनों पर हमला कर दिया। तेंदुएं को अपनी ओर आते देख दोनों भाइयों ने भी बाइक की स्पीड बढ़ा ली। हालांकि वह रास्ता खीचड़ से भरा था।

कीचड़ में उनकी बाइक तेज नहीं चल पा रही थी लेकिन तेंदुआ उनकी ओर तेजी से बढ़ रहा था। तभी बाइक पर पीछे बैठे भाई ने तेंदुएं पर केक फैंक दिया। यह उनके लिए एक मीठे हथियार की तरह काम आया क्यूंकि इसके बाद तेंदुए ने उनका पीछा करना छोड़ दिया था। साबिर ने कहा कि तेंदुआ ने लगभग 500 मीटर तक उनकी बाइक का पीछा किया, तेंदुएं से वे बाल बाल बचे।

READ ALSO: बीच सड़क पर सास बहू की ऐसी लड़ाई आपने आज तक नही देखी होगी, देखिए वीडियो..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here