समाज के डर से एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली। इस प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर रस्सी से लटक कर अपनी जान दे दी। इस प्रेमी जोड़े के नाम अमर सिंह (28 वर्ष) और आरती (20 वर्ष) था। आरती अमर की सगी बहन की ननद थी। बता दें, अमर भी अपनी बहन के साथ उसके ससुराल में ही रहता था। युवती आरती की गुरुवार को लगुन थी। और उसकी शादी इसी 30 अप्रैल को किसी अन्य व्यक्ति से होने जा रही थी। इस बात पर दोनों प्रेमी काफी चिंतित हुए, उन्हें डर था कि समाज उन्हें स्वीकार नहीं करेगा। इसलिए दोनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। घटना मध्यप्रदेश की है।
मृतक अमर सिंह के माता पिता बचपन में ही गुजर गये थे। उसका एक बड़ा भाई भी है जो मानसिक रूप विकलांग है। इसलिये वह अपनी बहन के साथ उसी के ससुराल में रहता था। वहां अमर सिंह को अपनी सगी बहन की ननद आरती से प्यार हो गया। आरती भी अमर से प्यार करने लगी। बता दें, अमर सिंह के माता पिता का बचपन में ही देहांत हो गया था। जिसके बाद उसकी मौसी ने ही अमर की बहन की शादी करवायी थी। फिर अमर अपनी बहन के साथ उसी के ससुराल में रहने लगा। जब प्रेमी जोड़े को लगा कि समाज इनके इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करेगी तो दोनों ने घर से 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ पर आत्महत्या कर ली। अमन और आरती ने पेड़ पर फंदा लगाकर एक साथ आत्महत्या कर दी।