मुर्गे को आसान शिकार समझ रहा था बाज, लेकिन बकरी ने ऐसे बचाई मुर्गे की जान, देखिए वीडियो…

0
Goat saved the life of a chicken from a hawk see viral video

सोशल मीडिया पर आए दिन कई जानवरों के वीडियो वायरल होती रहती है। हाँ आज कल भी एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक बड़े से खुले मैदान में कुछ मुर्ग़े और बकरियाँ इधर उधर टहल रही है। इसी बीच आसमान में उड़ रहे एक बाज़ की नज़र इन पर पड़ती है और भैया एक मुर्ग़े को शिकार बनाने के लिए ज़मीन पर आता है।

आपको बता दें कि यह वीडियो 24 सेकंड की है। जिसकी शुरुआत में दिखाया गया है कि जैसे ही बाज ज़मीन पर उतरा उसने एक दम से मुर्ग़े को अपना शिकार बनाने के लिए हमला किया। कुछ समय के लिए तो ऐसा लगा मानो वह मुर्ग़े को अपना निवाला बनाकर खा जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ बाज़ की हमले के बाद मुर्ग़ा बुरी तरह से बाँग देने लगा उसे बचाने के लिए दूसरा मुर्ग़ा भी वहाँ आता है। दूसरा मुर्ग़ा बाज से अपने साथी को बचाने की कोशिश कर ही रहा था कि तब तक बकरी ने बाज पर हमला कर दिया। कुछ देर तक बाज मुर्ग़े को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था लेकिन दूसरे मुर्ग़े और बकरी की लगातार हमला करने के बाद वह मुर्ग़े को छोड़ वहाँ से उड़ गया। ख़ुद की जान बचने के बाद मुर्ग़ा अपने घर के अंदर चला गया और बकरी भी आराम से इधर उधर टहलने लगी।

वायरल होने वाली यह वीडियो पास में लगे CCTV कैमरा में क़ैद हो गई। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो गई और इस वीडियो सोशल मीडिया के अलग अलग प्लैटफ़ॉर्म में लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 40 लाख बार देखा जा चुका है और हज़ारों लोग इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं।

https://twitter.com/buitengebieden_/status/1438119617482866688?s=19

READ ALSO: ATM से कटे फटे नोट निकलने पर बैंक बदलने से नहीं कर सकता इंकार, आप भी पढ़े यह नियम…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here