मध्यप्रदेश के इंदौर में एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। दरअसल महिला इंदौर में अपने रिश्तेदार की शादी में आई हुई थी। इस दौरान दूल्हे ने ही महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। हैरानी की बात तो यह है कि इस घिनौने काम में दूल्हे की बहन ने भी उसका साथ दिया। पीड़ित महिला रिश्ते में दूल्हे की दूर की भाभी लगती है। महिला ने दूल्हा और उसकी बहन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र के जेतपुरा गांव का है। दरअसल यहां 16 जुलाई को अनिल नाम के एक युवक की शादी थी। दूर दूर से कई रिश्तेदार पहले ही शादी वाले घर पहुंच चुके थे। इसी बीच 7 जुलाई को धार गांव की एक महिला भी जेतपुरा गांव पहुंची। अनिल रिश्ते में महिला के मामा ससुर का बेटा है। इस दौरान अनिल ने अपनी बहन की मदद से महिला के साथ दुष्कर्म किया। शादी समाप्त होने के बाद सब अपने अपने घर चले गए। घर पहुंचकर अचानक पीड़ित महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। तब जाकर महिला ने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई।
महिला ने बताया कि दूल्हा अनिल और उसकी बहन ने मिलकर उसके साथ जबरदस्ती की। अपनी बहन के साथ मिलकर अनिल ने पीड़ित महिला से कई बार दुष्कर्म किया। साथ में उन्होंने महिला को यह बात किसी को ना बताने की धमकी भी दी। आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। यह सब सुनकर परिजनों ने अनिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपी भाई बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
READ ALSO: डॉक्टरों ने बचाई 16 वर्षीय लड़की की जान, शरीर से सफलतापूर्वक निकाला 30 किलोग्राम का ओवेरियन ट्यूमर..






