एक बार फिर देवदूत बनी नौसेना, तूफान में फंसे 146 लोगो को सुरक्षित बचाया.

0
Once again the Navy became the angel rescuing 146 people trapped in the storm

मुंबई: कुछ समय पूर्व ही अरब सागर में चक्रवातीय तूफान ‘तौकते’ आया था,जिससे बहुत नुकसान हुआ।वहीं समुद्र भी अनियंत्रित हो गए।एक बार्ज पर सवार लोगों की तलाश भारतीय नौसेना कर रही है।इस दौरान उन्हे 146 लोग मिल चुके है, बाकि बचे लोगों की तलाश की जा रही है।इस काम के लिए पी-81 नामक विमान का इस्तेमाल किया जा रहा है जो एक बहुमिशन समुद्री गश्ती वाला विमान है।इस बात की पुष्टि नौसेना के एक अधिकारी ने की है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को मुंबई में ‘एफकान्स’ नामक कंपनी के हाई तेल क्षेत्र में दो बजरे लंगर अपतटीय उत्खनन के लिए तैनात किए गए थे। इनमे करीब 410 लोग मौजूद थे।यह लंगर समुद्र के अनियंत्रित होकर खिसक गए और बहने लगे।जैसे ही इस बात की जानकारी भारतीय नौसेना को मिली उन्होंने तीन फ्रंटलाइन (आईएनएस तलवार,आईएनएस कोलकाता और आईएनएस कोच्चि) नामक युद्धपोत तैनात कर दिए।

नौसेना के एक प्रवक्ता के द्वारा बताया गया कि समुद्र में बेहद चुनौती भरी स्थिति रही ऐसे में अभी केवल 146 लोगों को बचाया गया है। बाकि लोगों की खोजबीन अभी जारी है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एक और घटना में टलाइफ राफ्टट से भी आईएनएस कोलकाता के द्वारा दो लोगों को भी बचाया गया है।वहीं पी305 में मौजूद लोगों की खोजबीन आइएनएस कोच्चि द्वारा की जा रही है।

READ ALSO: मुख्यमंत्री से लगायी गर्लफ्रैंड की शादी रुकवाने की गुहार, देखें यह वायरल ट्वीट..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here