कुछ दिन पहले एक घटना सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ के सुकमे जिले में एक जवान ने अपने ही साथियों पर गोली चला कर उसकी हत्या कर दी। जिसने इस घटना को अंजाम दिया उस जवान का नाम रितेश रंजन है। अब लिंगनपल्ली CRPF 217BN के जवान रितेश रंजन ने ऐसा क्यों किया इसका पता लग गया है। CRPF कैंप के अधिकारियों ने बताया कि, ड्यूटी खत्म होने के बाद रोज जवानों के बीच में मजाक मस्ती चलती थी। रविवार को भी कैंप के बैरक में साथी किसी बात पर रोज की तरह मजाक कर रहे थे, लेकिन रितेश को मजाक बुरा लगा। रितेश और जवानों के बीच विवाद हो गया। फिर वह साथियों के बीच से हट गया था। कैंप के अंदर स्थित जिस बैरक में रितेश रहता था उसी बैरक में सेना के 9 जवान भी रहते थे।
सूचना में पता चला कि रविवार और सोमवार की रात रितेश की कैंप में संतरी की ड्यूटी लगी थी। रात के 3 बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहा था। उस समय बैरक में अन्य 9 जवान गहरी नींद में सोए हुए थे। फिर गुस्से में रितेश ने रात 3:15 मिनट पर अपनी सर्विस रायफल AK-47 से बैरक के गेट पर खड़े होकर फायरिंग शुरू कर दी।उसने सामने की तरफ सोए हुए 7 जवानों पर गोलियां चला दी। लेकिन पीछे की तरफ सोए हुए 2 जवानों पर गोलियां नहीं पहुँच सकी। किसी तरह जवानों ने खाट के नीचे छिप कर अपनी जान बचा ली।
इस घटना के समय कैंप के बाकी जवान सोए हुए थे। कुछ जवान कैंप के चारों तरफ ड्यूटी पर तैनात थे। तभी अचानक गोलियों की आवाज सुनकर ड्यूटी में तैनात जवान मौके पर पहुंचे, और किसी तरह उन्होंने रितेश के हाथों से गन को नीचे रखवाया। जब अन्य जवानों की नींद खुली तो उन्हें ऐसा लगा कि नक्सल अटैक हुआ है तो वह मोर्चा संभालने के लिए हड़बड़ा कर उठे।
जब उन्हें पता चला की कैंप के अंदर ही जवानों के बीच घटना हुई है तो सभी इकट्ठा हो गए। जिसके बाद इस घटना की जानकारी CRPF के बड़े अधिकारियों को दी गई। फिलहाल पुलिस और CRPF के अधिकारियों की तरफ से इन बातों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना के बाद बैरक में चारों तरफ खून पड़ा हुआ है। बैरक के अंदर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। इस घटना में जिन चार जवानों की मौत हुई है वे बिहार और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। वहीं 2 घायल जवानों का रायपुर में इलाज के भद्राचलम हॉस्पिटल भर्ती करवा दिया है।
इसके अलावा बस्तर IG सुंदरराज पी ने जांच में बताया कि, जवान की छुट्टी स्वीकारी जा चुकी थी। रितेश 13 तारीख को अपने घर बिहार जाने वाला था। घर जाने के लिए उसने पहले से ही रिजर्वेशन भी करवा लिया था। इसलिए छुट्टी न मिलने की वजह से उसने इस तरह का कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस ने रितेश को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ भी कर रही है। उसके पास मिले दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
रितेश ने बताया की क्यों उसने 4 साथी जवानों को उतारा मौत के घाट… pic.twitter.com/AuS63UsXUP
— Dainik circle (@dainikcircle) November 10, 2021