थप्पड़बाज सूरजपुर कलेक्टर की मुख्यमंत्री ने कर दी छुट्टी, अब उनकी जगह यह Officer होंगे जिले के नए DM, जानिए क्या कहा मुख्यमंत्री ने….

0
Chatisgarh CM suspends surajpur DM ranbir sharma and appoints Gaurav kumar singh as new DM

सुरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा को मुख्यमंत्री ने उनके पद से हटाने का फैसला कर लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि कलेक्टर का यह व्यवहार निंदनीय है। बालक के परिजनों से मुख्यमंत्री ने खेद भी व्यक्ति किया। बता दें, रणवीर शर्मा को मुख्यमंत्री ने कलेक्टर के पद से निकाल कर अब उन्हें मंत्रालय में संयुक्त सचिव के तौर पर स्थानांतरित किया है। रणवीर शर्मा की जगह अब सूरजपुर जिले के नए कलेक्टर गौरव कुमार सिंह होंगे।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा था कि सोशल मीडिया के जरिए मुझे कलेक्टर द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के बारे में पता चला। ऐसा कोई भी कृत्य राज्य बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। कलेक्टर रणवीर शर्मा को तुरंत पद से हटाने के निर्देश दे दिए हैं। यह दुखद और निंदनीय है। बच्चे के परिजनों से मुख्यमंत्री ने खेद व्यक्ति करते हुए कलेक्टर को उनके पद से निकाल दिया। उनकी जगह सूरजपुर जिले के नए कलेक्टर गौरव कुमार सिंह को बनाया गया।

दरअसल सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें लॉकडॉउन का उल्लघंन करने पर कलेक्टर ने एक बच्चे को थप्पड़ मार दिया। उन्होंने उसका फोन भी नीचे पटक कर तोड़ दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कलेक्टर को पद से निकालने के हैशटैग चलाए। कलेक्टर ने अपनी गलती पर माफी मांगते हुए कहा कि वे उस समय आवेश में आ गए थे। मुख्यमंत्री तक जैसे ही यह खबर पहुंची उन्होंने तत्काल प्रभाव से कलेक्टर रणवीर शर्मा को उनके पद से निकाल दिया।

READ ALSO: कलेक्टर ने युवक को थप्पड़ मारा, अब सवाल ये की क्या कलेक्टर किसी को थप्पड़ मार सकता है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here