अयोध्या में होगी भव्य रामलीला, शक्ति कपूर, मनोज तिवारी और रवि किशन समेत कई सुपरस्टार करेंगे अभिनय….

0
superstars including Shakti Kapoor Manoj Tiwari and Ravi Kishan will act in Grand Ramleela in Ayodhya

अयोध्या में 5 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। इसमें कई फिल्म व टीवी सितारे भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। रामलीला के वाइस चेयरमैन पवन वत्स ने बताया कि इस साल अयोध्या में हो रही रामलीला को भव्य बनाने की तैयारी है। दर्शकों के लिए अच्छी खबर यह है कि 5 अक्टूबर से शाम 7 बजे से लेकर रात 10 बजे तक दूरदर्शन पर रामलीला का लाइव शो दिखाया जाएगा।

अयोध्या की रामलीला में सांसद व भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी भी कई भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। वहीं परशुराम की भूमिका में जाने माने भोजपुरी स्टार रवि किशन नजर आयेंगे। विंदु दारा सिंह हनुमान और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मालिनी अवस्थी भी माता शबरी के किरदार में नजर आएंगी। शहबाज खान रावण और शक्ति कपूर अहिरावण की भूमिका में नजर आएंगे।

राहुल बुच्चर प्रभु श्री राम का किरदार निभाएंगे। तो वहीं कैप्टन राज माथुर श्री राम के छोटे भाई भरत के किरदार में दिखेंगे। माता सीता की भूमिका में भाग्यश्री नजर आएंगी। वहीं अवतार गिल विभीषण और राकेश बेदी बाली का किरदार निभाएंगे। अयोध्या की इस रामलीला को भव्य बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। अयोध्या में हो रहे रामलीला का लाइव प्रसारण दूरदर्शन में किया जाएगा। 5 अक्टूबर की शाम 7 से लेकर रात 10 बजे तक दूरदर्शन पर रामलीला चलेगी। 15 अक्टूबर को रामलीला का आखिरी दिन होगा।

READ ALSO: दुखद खबर: जवानों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी, 12 घायल 3 की हालत गंभीर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here