चश्मा हटाने के बाद दूल्हा ठीक से चल भी नहीं पाया, दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार, पढ़िए पूरी खबर….

0
Bride called off wedding claimed groom failed to walk properly without glasses in auraiya

उत्तर प्रदेश के ओरिया जिले में दूल्हे की कमजोरी के कारण दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दरअसल दूल्हे की नजर कमजोर है और जब लड़की को इस बात का पता चला तो उसने शादी करने से मना कर दिया। यही नहीं लड़की के पिता ने कहा कि अब तक उनके 5 लाख रुपए खर्च हो गए हैं। पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है।

दुल्हन का नाम अर्चना बताया जा रहा है। उसने कहा कि लकड़े वालों ने उसे और उसके परिवार को धोक में रखा है। उन्होंने यह बात छुपाई रखी कि दूल्हे की आंख में कमजोरी है। मामला तब सामने आया जब बारात वाले दिन दूल्हे की आंखों से चश्मा हटाया गया। READ ALSO: SSB जवान को न्याय दिलाएंगे हरदा, जूठी गवाही ना देने पर DIG ने किया था बर्खास्त, पढ़िए पूरी खबर….

दरअसल चश्मा हटाने के बाद दूल्हा ठीक से चल भी नहीं पाया। क्यूंकि उसकी आंखे इतनी कमजोर थी कि बिना चश्मे के उसे कुछ भी ढंग से दिखाई नहीं दे रहा था। दुल्हन पक्ष ने कहा कि शादी में जितना भी पैसा खर्च हुआ है, लड़के वाले उसकी भरपाई करे। दुल्हन अर्चना ने कहा कि बिना चश्मे के दूल्हा अखबार भी नहीं पढ़ पाया।

READ ALSO: शादीशुदा महिला के साथ छिपकर रह रहा था युवक, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा और फिर….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here