उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शराबी पति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में कील डाली। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि शराब पीकर उसके पति ने उसके साथ पहले मारपीट की। इसके बाद पति ने उसके प्राइवेट पार्ट पर कील भी डाल दी। घटना के बाद इलाज के लिए महिला को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि पुलिस ने बताया कि महिला के प्राइवेट पार्ट में कोई कील नहीं डाली गई थी।
बताया जा रहा है कि महिला मिलक कोतवाली क्षेत्र के राठौड़ गांव की निवासी है। उसने अपने पति वीरपाल पर उसके प्राइवेट पार्ट में कील डालने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि शराब पीने के बाद उसके पति ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में कील डाली। महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि परिजन कोई भी कार्यवाही नहीं चाहते थे इसलिए वे महिला को अपने साथ ले गए। परिजनों ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच अब समझौता हो चुका है।
थाना मिलक के सीओ श्रीकांत प्रजापति ने कहा कि एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने अपने पति पर शराब पीने के बाद मारपीट और प्राइवेट पार्ट में कील डालने का आरोप लगाया। बाद में महिला का मेडिकल करवाया गया। मेडिकल में सामने आया कि उसके प्राइवेट पार्ट में कोई कील नहीं डाली गई थी। हालांकि महिला के परिजनों ने उसके और उसके पति के बीच अब समझौता करवा दिया है।
READ ALSO: दहेज ने ली नवविवाहिता की जान, फौजी पति और सास गिरफ्तार….