अल्मोड़ा: दन्या ग्राम गांव वालों ने एक युवक को बुरी तरह घायल कर दिया कि उसने उपचार के दौरान हॉस्पिटल में ही दम तोड़ दिया। वहीं इस पूरी खबर को लेकर लोग के मन में गुस्सा भरा हुआ है, बहुत से लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं। वहीं, भुवन जोशी के परिजनों ने 8-10 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। और पुलिस ने इस मामले में अन्य 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें की, पुलिस ने पूरन चंद्र पाण्डे उम्र-51 वर्ष पुत्र नन्दा बल्लभ पाण्डेे ,दिवान सिंह उम्र-63 वर्ष पुत्र राम सिंह, बसन्त बल्लभ पाण्डे उम्र- 30 वर्ष पुत्र केशव पाण्डे को गिरफ्तार किया है। और अब पुलिस इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
वहीं इस पूरे मामले में अल्मोड़ा एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देशों के बाद उनि नीरज भाकुनी एसओजी टीम एवं थानाध्यक्ष दन्या सन्तोष देवरानी की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें की, इस मामले से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और उनकी जांच भी जारी है। बहुत से लोगों ने ये वीडियो वायरल कर भुवन जोशी को इंसाफ की गुहार भी लगाई है। इससे पहले पुलिस ने नर सिंह, हरीश पाण्डे , हरीश चन्द्र पाण्डे, लड़की के पिता शिवदत्त पुत्र प्रेम बल्लभ और पूर्व ग्राम प्रधान दयाकिशन पाण्डे पुत्र रेवाधर पाण्डे को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है की, सभी आरोपी आरासल्फड़ के रहने वाले हैं।
वहीं, भुवन जोशी के लिए आज हर एक उत्तराखंडी न्याय मांग रहा है। वहीं आपको जानकारी दे दें की, अल्मोड़ा के कुछ हिस्सों में युवाओं ने आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए प्रदर्शन भी किया है। इस मामले में पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि धैर्य/ कानून और शांति बनाए रखे। वहीं वायरल वीडियो के मुताबिक, मारपीट करने वाले सभी को आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। अभी तक पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ 147/149/304 के तहत मामला दर्ज कर दिया है। आपको जानकारी दे दें की लोगों ने पुलिस से, मांग की कई है कि मामला धारा 304 के बजाए धारा 302 में दर्ज हो। अभी तक कुल 8 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। Dainik Circle को गूगल न्यूज़ पर फॉलो करने के लिए क्लिक करे Dainik Circle पर
Also Read This:तेंदुआ आया था मेंढक का शिकार करने लेकिन मेंढक पड़ गया तेंदुए पर भारी..देखिए वीडियो…
Also Read This:मजदूर दिवस पर मजदूरों ने बयां किया अपना दर्द, कहा कोरोना से पहले हम भूख से ही मर जाएंगे…