मातम में बदली शादी की खुशियाँ, विदाई के 10 घंटे बाद इस वजह से हुई दुल्हन की मौत…

0
Bride died 10 hours after wedding farewell in champawat

उत्तराखंड के चंपावत से आयी एक बुरी खबर। लापरवाही के कारण विदाई के 10 घंटे बाद ही दुल्हन की मौत हो गयी। जी हाँ, विदाई के 10 घँटे बाद दुल्हन की मौत हो गयी जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से दुल्हन को बुखार और जुखाम था। इसके बावजूद उसने कोरोना टेस्ट नहीं करवाया। अभी भी दुल्हन की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।

दरअसल दो मई को तोली गांव के निवासी प्रदीप जोशी की शादी वार्ड 2 नेहरू पार्क निवासी चांदनी जुकरिया के साथ हुई। फिर दुल्हन विदाई के बाद ससुराल पहुंची। वहां दूल्हे दुल्हन का धूमधाम से स्वागत किया गया। लेकिन अगले दिन 3 मई की सुबह दुल्हन की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गयी। विदाई हुए अभी एक दिन भी नहीं हुआ था कि दुल्हन की मौत ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया।

3 मई की सुबह जब अचानक दुल्हन की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल ले गये। अस्पताल के डॉक्टरों ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया। चांदनी (दुल्हन) की अचानक मौत से ससुराल और मायके दोनों जगह मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से चांदनी की बुखार और जुखाम की शिकायत थी। इसके बावजूद वह घर पर ही नार्मल दवाईयां ले रही थी। लेकिन फिर भी उसने कोरोना टेस्ट नहीं करवाया था।

ALSO READ THIS:शहीद नायब सूबेदार रामपाल गुर्जर का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार..अचानक इस कारण हुए शहीद..

ALSO READ THIS:दन्या हत्याकांड: किशोरी की पहचान उजागर करने वालो के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने कहा यह कानूनी अपराध है…

ALSO READ THIS:चौराहे पर गेम खेल रहे थे 3 पुलिसकर्मी ..तुरंत तीनों पुलिस के जवानों को किया सस्पेंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here