भारतीय सेना में भर्ती होना देश के कई युवाओं का सपना होता है। उस सपने को पूरा करने के लिये युवा जी जान से मेहनत करते हैं। लेकिन सोचिये जब कोई युवा सेना में भर्ती हो जाये और उसके कुछ सालों के अंदर ही वह आत्महत्या कर ले। आत्महत्या किसी अन्य जगह नहीं बल्कि खुद अपने बटालियन में।
जी हाँ, ऐसे ही एक खबर पंजाब के भटिंडा से सामने आ रही है। जहां एक 24 वर्षीय जवान ने आत्महत्या कर ली। जवान का नाम जय प्रकाश था। वह चमोली जिले के विकास खंड घाट का रहने वाला था। जवान के गाँव का नाम खुनाना है जहां उसका परिवार रहता है। हालांकि शहीद जवान जय प्रकाश की पोस्टिंग इन दिनों पंजाब के भटिंडा में थी।
तस्वीरों को देखकर यह कह पाना मुश्किल है कि क्या जवान ने सच में आत्महत्या ही की या फिर उसकी हत्या की गयी थी। सच्चाई क्या है यह तो हमें नहीं पता। लेकिन भटिंडा से जवान के घर पर खबर पहुंचा दी है कि उनके लड़के ने आत्महत्या कर दी है। परिवार वालों को भटिंडा बुलाया गया है। उसके बाद जवान के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस के माध्यम से उनके गाँव खुनाना ले जाया जाएगा।