उत्तराखंड का लाल कल गुलमर्ग में देश सेवा करते हुए शहीद हो गया। बता दें की पौड़ी गढ़वाल के निवासी शहीद मनदीप सिंह गढ़वाल राइफल रेजिमेंट सेंटर की 11 वीं बटालियन में देश सेवा कर रहे थे। और आज उनका पार्थिव शरीर पौड़ी गढ़वाल के पोखड़ा ब्लॉक स्थित ग्राम सकलोनी लाया गया। वहीं, अपने बेटे एक लौटे बेटे को देखते हुए मां के आंसू छलकने लगे। वहीं पूरे गांव में कोहराम मच गया। सभी गांव वासियों ने नम आंखों से जवान को श्रद्धांजलि दी।
वहीं, उत्तराखंड राज्य के सीएम तीरथ सिंह ने भी शहिद जवान को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने शहीद जवान के परिवारवालों का हौंसला बढ़ाया। जवान का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया।वहीं, आपको बता दें की जवान की मृत्यु जम्मू कश्मीर में आकाशीय बिजली गिरने से हुई। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा हेलीपैड पोखड़ा पहुंचकर 9:30 पर शहीद जवान के गांव सकनोली पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने गांव वालों के साथ जवान के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए सैनिक एवं पुनर्वास कल्याण मंत्री गणेश जोशी, जिले के आला अधिकारियों में जिला अधिकारी डॉक्टर विजय कुमार, एसएसपी पी. रेणुका देवी, उपजिलाधिकारी संदीप कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
READ ALSO: बड़ी बहन को छेड़ना मनचलों को पड़ गया भारी, छोटी बहन ने जड़ दिए दनादन थप्पड़….