कोरोना के समय मे सरकार ने बच्चो और बुजुर्गो का खास ध्यान रखने के लिए कहा था। मगर एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसे देख कर आप चौंक जाएंगे। एक आदमी बुजुर्ग महिला को सडक पर घसीट रहा है। वह चिल्लाते हुए मदद के लिए आवाज़ लगा रही है मगर सडक पर कोई आता जाता दिख ही नही रहा जो उस महिला की मदद कर सके। बताया जा रहा है कि जो पुरुष उस महिला को सडक पर घसीट रहा है वह उसका बेटा ही है।
ये वीडियो तमिलनाडु के नामक्कल शहर का है। जहां एक बेटा जिसका नाम शनमुगम है। वह अपनी माँ मालकिन नल्लम्मल को सडक पर घसीट रहा है और उसकी पिटाई भी कर रहा है। मालकिन नल्लम्मल अपने पति के मौत के बाद तमिलनाडु के पोन्नेरिपट्टी मे अकेले रहती है। वह अपना घर चलाने के लिए मनरेगा स्कीम मे मजदूरी का काम करती है। उसने अपनी मेहनत की कमाई से 3 लाख रूपए जमा किए थे। मालकिन नल्लम्मल और उनके पति ने अपनी सारी ज़मीन अपने बेटे के नाम कर दी लेकिन बेटे को अपनी माँ की कमाई पर भी कब्ज़ा करना था। इसलिए उसने अपनी माँ को घसीटा और उसकी जमकर पिटाई की।
नल्लम्मल ने अपने घर एक कुत्ता रखा हुआ था जो की बड़ा ही वफादार है। शनमुगम अपनी माँ की पिटाई कर रहा था तब कुत्ते ने देख लिया वह उसको बचाने की कोशिश कर रहा था। नल्लम्मल को शनमुगम से बचाने के लिए कुत्ता उससे लड़ने लगा। फिर शनमुगम ने डर कर अपनी माँ को घसीटना छोड़ दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वही लोग कुत्ते की तारीफ भी कर रहे है।
पुलिस ने बेटे को किया गिरफ्तार- आपको बता दे कि इस मामले मे शनमुगम के साथ उसकी बीवी और रिश्तेदारो ने भी उसकी मदद की। काफी समय तक सड़क पर घायल रहने के बाद लोगो ने उसको देखा और इलाज़ के लिए तुरंत हॉस्पिटल ले गए। सोशल मीडिया पर वीडियो को तमिलनाडु की पुलिस ने देखा और शनमुगम को अपनी माँ को बेरहमी से मारने के लिए गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन उसकी पत्नी गायब है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
A man in #TamilNadu 's Ponneripatti brutally attacked his mother for money while her dog tried to protect her. #brothersisterlove #Chennai #Chiranjeevi #HappyRakshaBandhan #HBDMegastarChiranjeevi #Manipur #MadrasDay #WhyModiAvoidsMSP #WorldSanskritDay pic.twitter.com/qQbnYQpCua
— Vijay kumar🇮🇳 (@vijaykumar1305) August 22, 2021
READ ALSO: स्कूल जाने से पहले घर घर जाकर फेंकता है अखबार, इस बच्चे की मेहनत को सलाम कर रहे लोग…