प्रेम विवाह के बाद बंद कमरे में दूल्हा दुल्हन ने खाया जहर, दोनों की हालत गंभीर, पढ़िए पूरी खबर….

0
Newlywed couple tried to commit suicide by taking poison after marriage in gopalganj

बिहार के गोपालगंज में प्रेमी जोड़े ने शादी होने के कुछ देर बाद ही जहर खा लिया। यह देख दोनों परिवार में हड़कंप मच गया और उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। बेहतर इलाज के लिए परिजन दोनों को गोरखपुर ले गए। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

बताया जा रहा है कि जमशेदपुर की रहने वाली 28 वर्षीय शांति देवी की शादी गोपालगंज के 30 वर्षीय मुकेश कुमार सिंह के साथ संपन्न हुई। शनिवार को थावे मंदिर में दोनों के बीच प्रेम विवाह हुआ। इसके बाद रविवार को बहुभोज रखा गया। दोनों पक्षों के रिश्तेदार भी एक जुट होकर शादी की खुशियां मना रहे थे। इस बीच जब भोज संपन्न हुआ तो दूल्हा दुल्हन अपने कमरे में चले गए। इसके बाद दोनों ने अंदर जाकर जहर खा लिया।

परिजनों ने जब दूल्हा दुल्हन को कमरे में बेहोश पाया तो घर में हड़कंप मच गया। इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए परिजन दोनों को गोरखपुर ले गए। स्थानीय पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। हालांकि जहर खाने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि ऐसी भी खबरें आ रही है कि चिकन में जहर मिला हुआ था जिसे खाकर दोनों की ऐसी हालत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

READ ALSO:  पूर्व सैनिक ने लोहे की रोड से करी अपनी पत्नी की हत्या, वजह जान हर कोई हैरान.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here