शहीद की बेवा बनेंगी सेना में अफसर, OTA में दी जाएगी ट्रेनिंग, पढ़िए पूरी खबर….

0
Widows of martyred officers will now become officers in Indian army under this scheme

जैसे कि हम सब जानते हैं देश की रक्षा भारतीय सेना की प्राथमिकता होती हैं और वे देश की रक्षा करते करते अपनी जान न्योछावर कर देते हैं। इसी बीच भारतीय सेना द्वारा शहीदों की वीरांगनाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर दिया जा रहा है। भारतीय सेना में वीरांगनाओं को अफ़सर बनाने का मौक़ा दिया जा रहा है। शॉर्ट सर्विस कमिशन के तहत इनकी भर्ती की जाएगी। वहीं दूसरी ओर चयनित वीरांगनाओं को तमिलनाडु के चेन्नई स्थित OTA अकेडमी में ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग सत्र अप्रैल 2022 में शुरू होने वाला है।

भारतीय सेना द्वारा इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए भर्ती निकाली गई है। जिसमें महिलाओं के लिए SSCW-Tech प्रोग्राम के तहत 29 पद भरे जाएंगे और पुरुषों के लिए SSC-Tech प्रोग्राम के तहत 58 पद्म रहे जाएंगे। महिलाओं के पदों में कुछ बात वीरांगनाओं के लिए भी आरक्षित किए गए हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि- 28 सितंबर 2021
आवेदन ख़त्म होने की तिथि- 27 अक्टूबर 2021

उम्र सीमा- अधिकतम उम्र है 1 अप्रैल 2022 तक 35वर्ष होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता- SSCW – Non Tech में आवेदन के लिए अभ्यार्थी को किसी भी विषय से ग्रेजुएशन होना चाहिए और SSCW – Tech में आवेदन के लिए इंजीनियरिंग स्‍ट्रीम में B.E. / B. Tech की डिग्री होनी चाहिए। शहीद की वीरांगनाओं को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात किया जाएगा इसके बाद नियमानुसार पदोन्नति मिलती रहेगी।

READ ALSO: बच्चा चोर बताकर भिखारन की जान लेने को उतारू थी भीड़, पुलिस ने बचाई महिला की जान…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here