नानावटी अस्पताल में भर्ती होने के बाद ऐश्वर्या की तबीयत में सुधार जबकि अराध्या का बुखार लगभग ठीक हो गया

0
Aishwarya rai fever reduced and aradhya fever almost gone

शुक्रवार को अचानक ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या की अचानक तबियत खराब हो गयी थी। इसके चलते उन्हें शुक्रवार की शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ये दोनों भी उसी वीआईपी विंग में शिफ्ट है जिसमें अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का इलाज चल रहा है। दरअसल शुक्रवार शाम ऐश्वर्या को तेज बुखार शुरू हो गया था तो वहीं आराध्या को भी हल्का हल्का बुखार हो गया था। इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि अब अस्पताल में भर्ती होने के बाद ऐश्वर्या और उनकी बेटी दोनो का बुखार कम हो गया है। ऐश्वर्या को तेज बुखार था और इलाज के बाद उनका बुखार कम हुआ है। तो वहीं अराधया को हल्का बुखार था और इलाज के बाद उनकी तबीयत ठीक हो चुकी है। आइसोलेशन वार्ड में दोनों को डॉ बर्वे और डॉ अंसारी की देख रेख में रखा गया है। ऐष्वर्या के गले में इन्फेक्शन भी हो गया था जो अब थोड़ा बहुत ठीक हो गया है। आपको बता दे, ये दोनों ही डॉक्टर बच्चन परिवार के बहुत लंबे समय से परिवार के कंसलटेंट रहे हैं। यह भी पढ़े: जनशताब्दी एक्सप्रेस और एक बोलेरो कार की हुई जोरदार टक्कर, कार में सवार 4 लोगों की मौके पर मौत कुछ ही हालात गंभीर

ऐश्वर्या और उनकी बेटी दोनो 12 जुलाई को कोविड-19 पॉजिटिव पायी गयी थी। ठीक उससे एक दिन पहले बिग बी और अभिषेक भी कोविड-19 पॉजिटिव पाये गए थे। हालांकि इसके तुरंत बाद अमिताभ और अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन ऐश्वर्या और अराध्या को होम क्वारन्टीन में रखा गया। लेकिन शुक्रवार को इन दोनों की भी अचानक तबीयत खराब होने लगी जिसके चलते ऐश्वर्या को शाम 6 बजे और अराध्या को 8:30 बजे नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब बच्चन परिवार की हालत में सुधार देखने को मिला है।

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो कृप्या हमें नीचे दिए गए लिंक के जरिये गूगल ऐप पर भी फॉलो करें…. Dainik circle news par

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here