आज की दुनिया ऐसी हो गयी है कि लोग अपने सिवाय ओर किसी की भी चिंता नहीं करते हैं। इस कलयुग में नकारात्मकता पूरी तरह से फैली हुई है। इस घोर कलयुग में अब बहुत कम लोग ही ऐसे मिलते हैं जो दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इसी बीच अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की। वीडियो में एक अजनबी महिला ने एक अंधे व्यक्ति (Blind person) की बस पकड़ने में मदद की। अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर यह वीडियो शेयर कर लोगों को संदेश दिया कि दुनिया में मानवता अभी बची हुई है। यह भी पढ़े: भागने की कोशिश कर रहा था विकास दुबे, पुलिस को मजबूरन करना पड़ा एनकाउंटर.
इस वीडियो में एक महिला कहीं जाती हुई दिखाई दे रही थी, तभी उसने देखा कि एक अंधा व्यक्ति बस पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन बस फिर से चलने लगी। महिला को महसूस हुआ कि उसे उस व्यक्ति की मदद करनी चाहिए, तो उसने जल्दी से भाग कर बस को रुकवाया। फिर महिला व्यक्ति के पास गई और उसे बस तक पहुंचाया। यह घटना एक सीसीटीवी फुटेज पर रिकॉर्ड हो गयी और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों ने महिला द्वारा किये गए इस दयालुता के कार्य की सराहना की है। देखिये अनुष्का का वह ट्वीट।
An act of kindness with no cameras around . Faith in humanity restored 🙏🙇♀️💫 pic.twitter.com/Pt9B1Iv4uZ
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) July 10, 2020
अगर आप सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा को फॉलो करते हो। तो आपको पता होगा कि वह अक्सर ऐसे पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उनकी ऐसी पोस्ट में हमेशा सकारात्मकता झलकती है। अभिनेत्री अक्सर इस पर अपनी नाराजगी व्यक्त करती है कि लोग एक-दूसरे के प्रति दयालु क्यों नहीं होते हैं।