- करन जौहर आज मना रहे हैं अपना 48वां जन्मदिन
- सोनम कपूर ने दी सबसे पहले बधाई
- लॉकडाउन के कारण अपने दोस्तों को नहीं दे पाएंगे पार्टी
आज बॉलीवुड डायरेक्टर कारण जोहर का जन्मदिन है वो आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। जब करण जौहर का जन्मदिन होता है, तो इंस्टाग्राम बी-टाउन की मशहूर हस्तियों के दिलों की धड़कन बन जाता है। आखिरकार, ऐसा हो भी क्यों न , करण जोहर न केवल एक फिल्म निर्माता है, जो इंडस्ट्री में कई अभिनेताओं, निर्देशकों और स्टार किड्स को लॉन्च करते हैं, बल्कि वह बी-टाउन पर सबसे पसंदीदा हस्तियों में से एक भी है। करण जोहर बॉलीवुड में लगभग हर किसी के दोस्त हैं। इसलिए यदि इसके लिए कोई पुरुष्कार मिलना हो तो करन को आसानी से बॉलीवुड में ‘फ्रेंडली सेलेब’ होने का पुरस्कार मिल सकता है।
हालांकि लॉकडाउन के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए करण जोहर अपने प्रियजनों अपने 48वें जन्मदिन पर आज पार्टी नहीं दे सकते। लेकिन इंस्टाग्राम पर कारण जोहर के लिए अनेक हस्तियों के उन्हें बर्थडे विश जरूर आएगा। सोनम कपूर पहली अभिनेत्री है जिन्होंने एक खूबसूरत जन्मदिन नोट के साथ इंस्टाग्राम पर करन जौहर को बधाई दी। उन्होंने लिखा “मेरे प्यारे साथी, जन्मदिन मुबारक हो। आपको फैशन और फिल्में बनाने का बहुत अच्छा जुनून है। अब मैं आपका जन्मदिन बनाने का और इंतेज़ार नहीं कर सकती”। इसके साथ साथ सोनम ने अपनी और करन की दो फ़ोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए यह सब कहा।