मौनी रॉय पिछले 4 महीने से फंसी हुई थी अबु धाबी में, अब भारत वापस आने के लिए है तैयार

0
Mouni roy ready to take off for India after 4 months

कोरोना वायरस के कारण अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर भी प्रतिबंध लगा हुआ था। इसी के अभिनेत्री मौनी रॉय पिछले चार महीने से अबू धाबी में फंसी हुई थी। लेकिन अब आखिरकार वह अब भारत में अपने घर वापस आने वाली हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुद एक वीडियो शेयर की। जिसमें वह चेहरे पर एक मास्क पहने हुए भी नज़र आयी।

दरअसल सोमवार को मौनी ने कुछ वीडियो शेयर की जिसे देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह वास्तव में भारत वापस आने के रास्ते पर हैं। पहले इंस्टाग्राम की स्टोरीज पर उन्होंने अपने फेंस के लिए एक पोस्ट किया। उसमें अभिनेत्री ने मास्क पहन रखा था और हाथ में एक हैंड बैग भी पकड़े हुए था। उसके बाद उन्होंने अपने स्टोरी पर एक और वीडियो शेयर की जिसमें वह टाटा (Bye) करती हुई नजर आयी।

उसके बाद उनके कमेंट सेक्शन में उनके कुछ फैंस ने ढेरो कममेंट्स किये। एक व्यक्ति ने लिखा “अंत में, सुरक्षित यात्रा।” तो एक दूसरे व्यक्ति ने मौनी को अपना फेस मास्क पहनने के लिए याद दिलाया, जो उनकी नाक के नीचे लटक रही थी। उस व्यक्ति ने लिखा कि “मास्क नाक पे लगाओ ना।”

यह भी पढ़े: महिला को था अपने पति के अफेयर का शक, बीच रोड में पति की गाड़ी रोक कर दी पिटाई

हाल ही में कुछ पहले मौनी ने कहा था कि वह अपने परिवार को मिस कर रही है। उन्होंने उनसे जल्द से जल्द मिलने की इच्छा भी जताई थी। मौनी ने कहा था कि “मैं यहाँ भी मजे ले रही हूं। मैं यहां अपने बचपन की मित्र और उसके परिवार के साथ रह रही हूँ। लेकिन मुझे अपनी मां और भाई की याद आ रही है। वे दोनों कूच बिहार में हैं। मैं भारत वापस आने के लिए मर रही हूँ। लेकिन अभी तक यह सुनिश्चित नहीं हो पा रहा है कि आखिरकार मैं कब तक वापस आ पाऊंगी।”

आपका पसंदीदा न्यूज़ पोर्टल अब गूगल एप्प पर भी फॉलो करने के लिए क्लिक करे…. Dainik circle news par

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here