रिया ने पुलिस को बताया कि सुशांत और वह इस साल के अंत में शादी करने वाले थे, तो वहीं राबिया ने रिया पर लगाया यह आरोप

0

जिया खान की मां राबिया ने अब रिया चक्रवर्ती के बारे में बात की है। आपको बता दें हाल ही में राबिया ने अपनी बेटी जिया खान की आत्महत्या के मामले में सलमान खान पर आरोप लगाया था।

बताया जा रहा है कि, राबिया ने रिया की सोच पर भी संदेह व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “वह बहुत हेरफेर वाली लड़की लगती है, और मुझे लगता है कि उसे सुशांत के करीब इसलिए भेजा गया था ताकि वह बार-बार सुशांत को यह भरोसा दिलाये कि सुशांत के साथ कुछ तो गलत हो रहा है। उन्होंने सुशांत को यह विश्वास दिलाया होगा कि वह मानसिक रूप से बीमार है, उन्हें दवाइयों की जरूरत है क्योंकि वह पुरानी बीमारियों से भी पीड़ित है। रिया ने ही सुशांत को यह विश्वास दिलाया होगा कि चिंता, दर्द और डिप्रेशन में है।”

यह भी पढ़े: झारखंड सरकार ने गालवान घाटी में शहीद सैनिकों के परिजनों को मुफ्त जमीन देने का वादा किया

राबिया ने रिया से भी सवाल किया कि अगर सुशांत पीड़ित था तो उसने क्या किया। उन्होंने यह भी कहा कि उसने सही समय पर पर सुशांत का फोन नहीं उठाया। उन्होंने रिया पर आगे आरोप लगाते हुए कहा कि हो सकता है कि उसे अभिनेता का फोन न उठाने के लिए कहा गया हो।

गुरुवार को मुम्बई पुलिस ने रिया से 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। पूछताछ में रिया ने कबूल किया कि वह दोनों इस साल के अंत तक शादी करने के बारे में सोच रहे थे। रिया ने यह भी कहा कि वह दोनो लिव इन (Live in) में रह रहे थे, लेकिन सुशांत के साथ एक लड़ाई में वह सुशांत को छोड़कर चली गयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here