Benefits of bathing in cold water | ठंडे पानी से नहाने के फायदे और नुकसान

0
Benefits of bathing in cold water

ठंडे पानी से नहाने के फायदे (Benefits of Bathing in Cold Water)

दुनिया के आधे से ज्यादा लोग सर्दियों में गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। तो वहीं गर्मियों में सबको ठंडे पानी से नहाना काफी पसंद होता है। लेकिन क्या आपने कभी ठंडे पानी से नहाने के फायदे या नुकसान जानने की कोशिश की है। जर्मनी की यूना यूनिवर्सिटी की स्टडी के अनुसार, अगर आपको जुकाम जैसी समस्या है, तो आप ठंडे पानी से अपना मुंह धोकर जुकाम से छुटकारा पा सकते हैं। (Cold water bathing benefits and side effects)

ठंडे पानी से नहाने से न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ठंडे पानी से नहाने के फायदे और नुकसान बताने जा रहे हैं। इसके साथ साथ आज आप यह भी जानेंगे कि ठंडे पानी से नहाने से पहले किन किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है।

ठंडे पानी से नहाने के फायदे (cold water bathing benefits)

strengthen immune system

1) मूड अच्छा रहता है

एक रिसर्च में पाया गया कि ठंडे पानी से नहाने से हमारा मूड भी काफी अच्छा होता है। ठंडे पानी से नहाने से sympathetic nervous system भी एक्टिवेट हो जाता है। एक अध्ययन से यह पाया गया है कि ठंडे पानी से लोगों का डिप्रेशन भी कम होता है।

2) दर्द को कम करता है

ठंडे पानी से नहाने से शरीर से दर्द भी कम होता है। ठंडा पानी हमारे शरीर के लिए एक तरह का लोकल एनेस्थेटिक का काम करता है जो सूजन को भी कम करता है।

3) शरीर में अलर्टनेस को बढ़ाता है

जैसे ही सर्दियों का मौसम शुरू होता है। तो सबसे पहले लोगों को सर्दियों में नहाने के नाम से ही कपकपाहट आने लगती है। लेकिन अगर आप सर्दियों में भी ठंडे पानी से नहाएंगे तो आपके शरीर में अलर्टनेस बनी रहेगी। आपने यह भी गौर किया होगा कि सर्दियों में जिस भी दिन आप ठंडे पानी से नहायें हो, उस पूरे दिन आप काफी एनरजेटिक और फुर्तीला महसूस करते हो।

4) त्वचा के लिए फायदेमंद

एक स्टडी के अनुसार, ठंडा पानी न सिर्फ हमारी त्वचा बल्कि बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। इससे हमारी स्किन चमकदार बनती है और बाल भी पहले से और ज्यादा मजबूत होते हैं। हालांकि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से बालों को नुकसान भी हो सकता है।

5) मोटापा कम होता है

आपने अक्सर देखा होगा जब आप ठंडे पानी से नहाकर बाहर निकलते हो। तब आपका शरीर वापस फिर से नॉर्मल टेम्परेचर में आने की कोशिश करता।

जब यह प्रक्रिया शुरू होती है तब हमारे शरीर से लगभग 500% से ज्यादा कैलरी बर्न होती है। और कैलरी बर्न होने का सीधा सीधा असर हमारे मोटापे पर भी पड़ता है। यानी इससे मोटापा कम किया जा सकता है।

6) रात में अच्छी नींद

अक्सर लोग दिन में एक ही बार नहाते हैं और वो भी सुबह के समय। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप रात में सोने से ठीक एक डेढ़ घन्टा पहले ठंडे पानी से नहाएंगे। तो आपको रात भर काफी अच्छी नींद आएगी।

7) इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है

एक स्टडी के अनुसार, ठंडे पानी से नहाने वाले लोग अन्य लोगों के मुकाबले 29% कम बीमार पड़ते हैं। स्टडी में यह भी पाया गया कि ठंडे पानी से नहाने वाले लोग कम बीमार पड़ते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इसके साथ साथ जब ये लोग बीमार पड़ते भी हैं तब भी इन्हें दिनचर्या के कार्यों को करने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है।

8) पुरुषों में स्पर्म काउंट को बढ़ाता है

ऐसा सुनने में आपको थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा कि ऐसे कैसे हो सकता है, लेकिन यह सच है। ठंडे पानी से नहाने से पुरुषों का स्पर्म काउंट बढ़ जाता है, इसलिए इस बात का ध्यान जरूर रखें कि जब भी आप अपने घर में नया सदस्य लाने की सोच रहे हो। तो उन दिनों आप सिर्फ ठंडे पानी से ही नहायें।

9) ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाना

जी हां दोस्तो, ठंडे पानी से नहाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ जाता है। इससे हमारे शरीर से जहरीले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। ठंडे लानी से स्नान करने से सर्कुलेटरी सिस्टम भी रिपेयर होता है।

यह भी पढ़े: Benefits of Pull-Ups & Push-Ups in Hindi, पुल अप्स और पुश अप्स करने के फायदे जानिए

ठंडे पानी से नहाने के कुछ नुकसान

Cold water dangerous for hairs

1) बालों के लिए हानिकारक

अगर आप सर्दियों में ठंडे पानी से नहा रहे हो, तो वह आपके शरीर के लिए भले ही फायदेमंद होगा लेकिन आपके बालों के लिए नुकसानदायी होगा। बालों को नुकसान केवल तब ही होगा जब आप सर्दियों में ठंडे पानी से नहायें।

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के कारण बाल ठीक तरह से साफ नहीं हो पाते। इसके कारण वह कमजोर हो जाते हैं और फिर झड़ने लगते हैं।

2) बच्चों के लिए हानिकारक

सर्दियों में भूलकर भी छोटे बच्चों को ठंडे पानी से न नहलायें। छोटे बच्चों का शरीर ठंडे पानी से नहाने के लिए तैयार नहीं होता है। अगर आप उन्हें ठंडे पानी से नहलाते हो तो वे बीमार हो सकते हैं। इसे साथ साथ वो सर्दी जुकाम का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए छोटे बच्चों को हमेशा थोड़ा गर्म या गुनगुने पानी से नहलाना चाहिए।

3) दिल के रोगियों के लिए हानिकारक

हार्ट पेशेंट के लिए ठंडे पानी से नहाना बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है। इसलिए अगर आप दिल के मरीज हो तो ऐसी गलती भूलकर भी मत करना। इससे आपका ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ सकता है, जिससे आपकी जान भी जा सकती है। इसलिए अगर आप ठंडे पानी से नहाने की सोच रहे हो तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से पहले इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Dangerous for pregnant woman

  • पीरियड्स के दौरान कभी भी ठंडे पानी से न नहायें।
  • अगर कोई महिला 7 या उससे ज्यादा महीने से प्रेग्नेंट है तो उसे ठंडे लानी से नहाने से परहेज करना चाहिए।
  • ठंडे पानी से नहाने से कुछ लोगों का डिप्रेशन कम हो जाता है। तो वहीं कुछ लोगों में डिप्रेशन और ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए ठंडे पानी से नहाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  • कभी भी जल्दबाजी में न नहायें, क्योंकि इससे शरीर ठीक से साफ नहीं हो पाता। हालांकि ज्यादा देर तक नहाना भी फायदेमंद नहीं है।
  • शरीर को साफ और फुर्तीला रखने के लिए आप दिन में 2 बार नहा सकते हैं। सुबह और शाम को।

निष्कर्ष (Conclusion)

तो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हमने पढ़ा कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से क्या क्या लाभ होते हैं। जैसे, यह डिप्रेशन को कम करता है, शरीर में फुर्ती लाता है, त्वचा को चमकदर बनाता है आदि। इसके साथ साथ हमने ठंडे पानी से होने वाले नुकसानों पर भी चर्चा की। जिसमें हमने आपको बताया कि यह कैसे आपके बालों के लिए हानिकारक होता है। आपने आज यह भी जाना कि ठंडे पानी से नहाने से पहले किन किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। हालांकि हम आपसे आशा करते हैं कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से पहले आप एक बार अपने डॉक्टर की राय जरूर ले। (Bathing in cold water benefits)

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो कृप्या हमें नीचे दिए गए लिंक के जरिये गूगल ऐप पर भी फॉलो करके हमारा हौसला बढ़ाये…. Dainik circle news par

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here