देश में जब पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगा हुआ था, उन दिनों अपराध बहुत ही कम हो गए थे क्योंकि सब अपने अपने घरों में भी बन्द थे। लेकिन अब जैसे जैसे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई है देश में अपराध फिर से शुरू होने लगा है। ऐसी ही एक घटना पंजाब के मोहाली गाँव से सामने आई है। जहां एक 17 साल के लड़के ने 15 साल की नाबालिक लड़की का रेप कर दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की के भाई ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई को जब वह काम से घर लौटा, तब उसने अपनी छोटी बहन को बेहोशी की हालत में पाया। उसके माथे से खून भी निकल रहा था। उसके बाद पीड़ित लड़की का भी उसे अस्पताल ले गया।
यह भी पढ़े: जैसी करनी वैसी भरनी चीनी सैनिकों को अब उनकी भाषा में जवाब देंगे ITBP के जवान
बुधवार को जब लड़की को होश आया तो उसने अपने भाई को बताया कि आरोपी उसके साथ 12 जून को भी रेप कर चुका है। आरोपी लड़के ने फिर से उसके साथ 20 जुलाई को भी रेप किया। लड़की ने बताया कि आरोपी ने रेप करने के बाद उसके साथ मारपीट भी की और किसी को इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने कहा कि आरोपी को बुधवार रात उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि उसे बाल घर में भेज दिया गया है। आरोपी लड़के पर आईपीसी की धारा 376 (रेप), धारा 323 (जान बूझ की चोट पहुंचाना) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) लगाई गई है। इन धाराओं के अलावा आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण एक्ट की धारा 6 भी लगाई गई है।