प्रसार भारती ने 5 नए बोर्ड के सदस्यों का चुनाव किया, इनमें से एक दूरदर्शन की भी देखरेख करते हैं…

0
five new board members to join prasar bharti

पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती अपने बोर्ड में 5 नए पार्ट टाइम सदस्यों को जोड़ा जाने वाला है। इन 5 सदस्यों में संगीतकार सलीम मर्चेंट, भाजपा नेता शाइना एनसी और मीडिया पर्सनेलिटी संजय गुप्ता भी शामिल है। इनके अलावा अन्य दो लोग के नाम अशोक टंडन और आलोक अग्रवाल है। अशोक टंडन पहले भी बोर्ड का सदस्य रह चुके हैं। तो वहीं आलोक अग्रवाल दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के कामकाज की देखरेख करते हैं।

आपको बता दें, पिछले कुछ महीनों से प्रसार भारती को दर्शकों द्वारा फिर से ढेर सारा प्यार मिलने लगा है। इसका मुख्य कारण लॉकडाउन में दूरदर्शन द्वारा फिर से धारावाहिक शो रामायण और श्री कृष्णा को फिर से टेलीकास्ट करना था। इन शो के फिर से टेलीकास्ट ने दूरदर्शन की TRP सांतवे ऊँचाई पर पहुंचा दी थी।

यह भी पढ़े: महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली देश के ऐसे 3 राज्य जहाँ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार

प्रसार भारती एक्ट के अनुसार, बोर्ड में अन्य पूर्व सदस्य सदस्यों के अलावा, 6 पार्ट टाइम सदस्य और हो सकते हैं। हालांकि इन 6 सदस्यों में से 5 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो चुका था। जिसके चलते खाली सीट भरने के लिए बोर्ड को 5 नए सदस्यों के चुनाव करना पड़ा। हालांकि छठे सदस्य का कार्यकाल अभी भी बचा हुआ है। आपको बता दें, बोर्ड की छठी पार्ट टाइम सदस्य अभिनेत्री काजोल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here