भिखारी के कमरे से इन 2 संदूकों में मिले इतने रुपये, घण्टों तक चली गिनती…

0
More than 6 lakh rupees found from the house of tirupati temple begger

बीते एक साल से बिखारी के घर में कब्ज़ा करने की कोशिश हो रही है। खबर की जानकारी प्रशासन को जैसे ही मिली उन्होंने तुरंत कार्यवाही की। प्रशाशन ने उस घर से लाखों रुपये बरामद किए। दरअसल यह घर 64 साल के श्रीनिवासन तिरुमाला का था। वह VIP तीर्थयात्रियों से भीख मांगा करते थे। और तब तक उनका पीछा नहीं छोड़ते थे जब तक वे VIP को टीका न लगा लें। और बदले में उन्हें भेंट न हासिल हो। अब उनकी मृत्यु हो चुकी है। इसलिए उनका यह घर पिछले एक साल से खाली पड़ा है।

श्रीनिवासन का यह घर शेषाचल नगर में स्थित है। बीते एक साल में कई लोगों ने इस घर पर कब्ज़ा करने की कोशिश की। क्योंकि सबको शक था कि घर में काफी पैसे हो सकते हैं। इसके बाद पड़ोसियों ने TTD के अधिकारियों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस जब घर में पहुंची तो उन्हें उस घर से 2 संदूक मिले। संदूक में पुलिस ने 6 लाख 15 हजार 50 रुपये बरामद किए। जांच से पता चला था कि श्रीनिवासन का कोई परिवार नहीं था। इसलिए उनकी यह संपत्ति सरकारी खजाने में जाएगी।

कुछ समय पहले बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बालाजी के धाम तिरुपति के स्वामी में गयी थी। वहाँ श्रीनिवासन उनके पीछे पड़ गए। जब तक उन्हें दक्षिणा नहीं मिली तब तक वह पीछे नहीं हटे। श्रीनिवासन का युवा अवस्था से ही तिरुपति स्वामी के प्रति असीम आस्था थी। वह स्वभाव से काफी अच्छे और विनम्र थे। इसलिए लोग उन्हें पसंद भी करते थे। माथे पर उनसे टीका लगवाने के बाद ही श्रद्धालु मंदिर से बाहर निकलते थे।

READ ALSO: अनोखा विवाह, यहां दूल्हे ने बहरी और गूंगी दोनो बहनों के साथ करी शादी, देखिए..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here