डीजे ब्रावो ने किया “हेलीकॉप्टर 7” गाना रिलीज, धोनी की सफलता में दादा का बताया बड़ा योगदान…

0
DJ Bravo releases song Helicopter 7 on Dhoni's birthday

ड्वेन ब्रावो ने अपने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी के लिए एक गाना समर्पित किया है। गाने का नाम “हेलीकॉप्टर 7” है। उन्होंने यह गाना धोनी के 39वें जन्मदिन पर रिलीज किया है। जैसे ही ब्रावों ने यह गाना रिलीज किया, उसके ठीक कुछ देर बाद ही CSK के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी यह गाना अपलोड कर दिया गया।

एमएस धोनी 7 जुलाई को 39 साल के हो गए हैं। ब्रावो ने धोनी को जन्मदिन के तोहफे के रूप में यह गाना दिया है। हो न हो लेकिन धोनी के लिए भी यह गाना उनके जन्मदिन पर सबसे अच्छे तोहफों में से एक होगा।

ब्रावो ने “हेलीकाप्टर 7” गाने से पहले भी कई हिट गाने गाये हैं। जिनमें ‘एशिया’, ‘रन डी वर्ल्ड’ और ‘चैंपियन’ जैसे एक से एक हिट गाने हैं। वह एमएस धोनी के काफी करीबी माने जाते हैं। उन्होंने गाने में यह तक जिक्र किया कि भले ही उनकी माँ अलग अलग है लेकिन वो दोनों भाई है। उन्होंने कहा “ब्रदर्स फ्रॉम एनादर मदर।”

यह भी पढ़े: ग्रह मंत्रालय ने सभी कॉलेजों को फाइनल ईयर की परीक्षाएं लेने के आदेश दिए, कहा 30 सितंबर से पहले कभी भी ले सकते हैं परीक्षाएँ…

गाने में ब्रावों ने यह भी दर्शाया कि धोनी किस तरह एक टिकट कलेक्टर से क्रिकेट के एक लेजेंड बने। उन्होंने धोनी की सफलता में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी एक अहम योगदान बताया। जिसमें उन्होंने कहा कि गांगुली द्वारा धोनी को नंबर 3 की पोजीशन देने के बाद ही थे रियल धोनी (Brand Mahi) का जन्म हुआ। वेस्टइंडीज खिलाड़ी ने सीएसके और एमएस धोनी के प्रशंसकों को भी धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here