इस साल बेजोस, जुकरबर्ग की कुल संपत्ति में आया बड़ा उछाल, एक ही दिन में जेफ़ बेजोस ने कमाये 97000 करोड़ रुपये

0
In a single day Jeff and Makenji Bezos adds 13 and 4.9 billion dollar respectively in their net worth

कोविड महामारी के कारण दुनिये के कई सारे कारोबारों या व्यवसायों को नुकसान उठाना पड़ा है। लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर इसका ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिला है। दुनिया के सबसे अमीर आदमी और अमेज़न कंपनी के सीईओ जेफ़ बेजोस की संपत्ति में काफी उछाल देखने को मिला है। दरअसल सोमवार को उनकी कुल संपत्ति में 13 बिलियन डॉलर (लगभग 97,000 करोड़) का इजाफा हुआ है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी इंसान की संपत्ति में एक ही दिन में इतना उछाल देखा गया हो।

आपको बता दें, कोरोनावायरस महामारी के कारण अब जब लोगों का घरों से निकलना लगभग बन्द हो गया है। जिसके कारण लोग शॉपिंग के लिए बहुत कम ही बाहर जाना पसंद कर रहे हैं। इसी को देखते हुए लोग अब ऑनलाइन शॉपिंग करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही एक कारण है कि अमेज़न से लोग अब ऑनलाइन शॉपिंग और अधिक करने लगे हैं। जिसके चलते सोमवार को कंपनी के शेयरों में 7.9% की बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दे, इस साल लोगों ने ऑनलाइन शॉपिंग को इतना महत्त्व दिया है कि इसमें 73% की बढ़ोतरी हुई है। यही कारण है कि जेफ़ बेजोस की संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है।

बेजोस 56 वर्ष के हैं और वे अमेज़न के सीईओ भी है। उनकी संपत्ति में एक ही दिन में 13 बिलियन डॉलर का इजाफा होने के बाद अब उनकी कुल संपत्ति 189.3 बिलियन डॉलर हो गयी है। हैरत की बात तो यह है कि महामारी के कारण पूरा अमेरिका इस समय मंदी के दौर से गुजर रहा है। तो वहीं दूसरी ओर अमेरिका के ही जेफ़ बेजोस की संपत्ति में इतना बड़ा उछाल देखने को मिला है। यदि आप नायकी, मैकडोनाल्ड और एक्सन मोबिल कॉर्प की कुल मार्किट वैल्यू भी मिला दे, तो भो जेफ़ बेजोस की संपत्ति इनसे ज्यादा है।

यह भी पढ़े: एक युवक और युवती ने एमसीडी इंजीनियर की फ्लैट की छत से कूदे, पुलिस को दोनों के प्रेम संबंध में होने का संदेह

न केवल जेफ़ बेजोस की संपत्ति ही बड़ी है बल्कि उनकी पूर्व पत्नी मैकेंजी बेजोस की संपत्ति में भी उछाल देखा गया है। सोमवार को उनकी संपत्ति में भी 4.6 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। इसके चलते मैकेंजी अब दुनिया की 13वीं सबसे अमीर इंसान बन गयी है। उनके साथ साथ कई टेक कंपनियों के मालिकों की संपत्ति भी बड़ी है। और काफी तेजी से बड़ी है। आपको बता दे, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की नेट वर्थ में भी काफा उछाल आया है। जुकरबर्ग की नेंट वर्थ इस साल 15 बिलियन डॉलर बड़ी है। आपको बता दें, कई दिग्गज कंपनियों ने फेसबुक के ऐड का बॉयकॉट किया था। इन सब के बावजूद भी उनकी नेंट वर्थ पर कोई फर्क नहीं पड़ा है बल्कि वह कई अधिक बढ़ और गयी है।

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो कृप्या हमें नीचे दिए गए लिंक के जरिये गूगल ऐप पर भी फॉलो करके हमारा हौसला बढ़ाये…. Dainik circle news par

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here