- केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने रामायण को फिर से प्रसारण करने के लिए राममानंद सागर के बेटे प्रेम सागर को चिठ्ठी लिखकर दिया धन्यवाद
- 2 मई रात 9 बजे डीडी नेशनल पर रामायण सीरियल का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था
- डीडी नेशनल पर आज यानी 3 मई को रात 9 बजे से रामानंद सागर द्वारा बनाया गया एक और मशहूर सीरियल “श्री कृष्णा” प्रसारित किया जाएगा
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दूरदर्शन पर 80 के दशक के मशहूर टीवी सीरियल रामायण का फिर से प्रसारण करने के लिए रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर को धन्यवाद दिया, प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेम सागर को चिट्ठी लिखी जिसमे उन्होंने लॉकडाउन के दौरान रामायण सीरियल का दुबारा प्रसारण करने के लिए सागर परिवार का धन्यवाद किया, जावडेकर ने यह भी लिखा कि वर्षों पहले जब रामायण सीरियल का पहली बार 1987 को प्रसारण हुआ था तब देश में टीवी कम हुआ करते थे और लोग दूसरों के घर जाकर रामायण देखते थे।
आज देश में लगभग 20 करोड़ टीवी है और ऐसे में इसके दुबारा प्रसारण होने पर एक बार फिर करोड़ों लोगों ने रामायण देखी जिनमे आज की नई पीढ़ी भी शामिल है, आपको यह भी बता दें कि प्रकाश जावड़ेकर के मुताबिक रामायण दुनियां में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला टीवी शो बन गया है जिसमे 16 अप्रैल को ही 7 करोड़ 70 लाख से ज्यादा लोगो ने देखा, रामायण को एक बार फिर दर्शकों द्वारा ढेर सारा प्यार मिला लेकिन अब रामायण खत्म हो चुका है और इसका आखिरी एपिसोड 3 मई को आया लेकिन लॉकडाउन के दौरान लोगों का मनोरंजन बनाये रखने के लिए 80 के दशक में रामानंद सागर द्वारा बनाया गया एक और मशहूर शो “श्री कृष्णा” डीडी नेशनल पर 3 मई रात 9 बजे से फिर से प्रसारण होने जा रहा है इसके साथ साथ डीडी भारती पर भी विष्णु पुराण के प्रसारण होने की खबर है।