उत्तरप्रदेश: शादी की रस्म के दौरान कुएं में गिरे 30 लोग, 13 लोगो की मौत…

0
13 killed after falling in a well in Uttar Pradesh's Kushinagar
Image:13 killed after falling in a well in Uttar Pradesh's Kushinagar (Source: Social Media)

दुखद खबर उत्तरप्रदेश के कुशीनगर से आ रही है।यहां शादी की रस्मों के दौरान बुधवार देर शाम को कुएं में एक दर्जन से भी ज्यादा महिलाएं और लड़कियां गिर गईं।इस घटना में लगभग 11 महिलाओं और लड़कियों की मृत्यु की खबर आ रही है।अभी स्थानीय लोग राहत बचाव कार्य कर रहे है लेकिन घटनास्थल पर बहुत अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

जानकारी में मुताबिक यह घटना नेबुआ नौरंगिया थाना के नौरंगिया स्कूल टोला के पास की है यहां एक घर में शादी थी।इस शादी में हल्दी की रस्में होनी थी।लेकिन बदकिस्मती से इस दौरान वहां मौजूद कुएं के पास गांव की महिलाएं और लड़कियां खड़ीं हो गई ।अचानक हीं कुएं पर लगी लोहे की जाली टूट गई और उस पर टेक लिए वहां मौजूद सभी महिलाएं और लड़कियां कुएं में गिर गईं।

इस घटना के तुरंत बाद ही पुलिस को सूचित किया गया।साथ ही स्थानीय लोगों ने खुद से ही ट्रोच की रोशनी से और सीढ़ी की सहयाता से राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया।मौके पर पुलिस भी पहुंची।साथ ही अभी तक 11 महिलाओं और लड़कियों की मौत की खबर आ चुकी है।

वहीं उस गांव के एक युवक का कहना है कि हमने जैसे तैसे करीब 15 महिलाओं को बचाया लेकिन जब उनके लिए 10 अलग लग मोबाइल से एंबुलेंस को फोन किया तो भी एक एंबुलेंस वहां न पहुंची।महिलाओं को पुलिस की गाड़ियों और प्राइवेट गाड़ियों की सहायता से अस्पताल ले जाया गया।

 अभी तक कुएं में गिरे करीब 15 लोगों को बचाया जा चुका है।लेकिन करीब 11 महिलाओं को अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है।

 वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस खबर को सुन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।साथ ही उन्होंने घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल बचाव व राहत कार्य संचालित कराने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here