उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक गाड़ी 150 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। यह घटना नैनीताल के सुयालबरी क्षेत्र की है जहां शुक्रवार रात एक गाड़ी के नदी में गिरने से कुल 3 लोगों की मौत हो गयी। आपको बता दे इसकी खबर मिलते ही एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रेस्पोंस फ़ोर्स) की टीम ने शुक्रवार रात की खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन में उन्हें उसी रात 2 लोगों के शव मिले। एसडीआरएफ के अधिकारी प्रवीण आलोक ने कहा कि “हमें शुक्रवार रात को करीब 10:30 बजे एक्सीडेंट की जानकारी मिली थी। खोजबीन के लिए एक टीम को सुयालबरी भेजा गया जहां गाड़ी नदी में गिरी थी।”
उन्होंने यह भी कहा कि “उनमें से 2 शवों को टीम ने शनिवार की सुबह 1:30 बजे बरामद किया था। हालांकि तीसरा शव हमें शनिवार की सुबह मिला।” बताया जा रहा है कि मृतकों का नाम मोहन सिंह, धीरज सिंह और प्रभाष सिंह था। शुरुआती जांच से यह पता चला है कि घटना में पीड़ित सभी लोग हल्द्वानी से बागेश्वर के कांडा जा रहे थे। रास्ते में भी ड्राइवर गाड़ी का कंट्रोल खो बैठा। इसी के चलते गाड़ी रोड से 150 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। हालांकि अब मृतकों के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।