जंगली सूअर का आतंक एक ग्रामीण को किया बुरी तरह घायल..

पिथौरागढ़ के एक गाँव में जंगली सूअर ने एक आदमी पर आत्मघाती हमला कर दिया.

0
A wild boar attacked a man in a village in Pithoragarh

दोस्तों उत्तराखंड से एक के बाद एक जंगली जानवरों की इंसानों पर हमले की खबरें सामने आ रही हैं। कभी तेंदुआ इंसानों पर हमला कर देता है, तो कभी हाथी इंसानी बस्तियों में घुसकर तबाही मचा देते हैं। तो कभी भालू जंगल में पशु चारण हेतु गयी महिलाओं पर आत्मघाती हमला कर उनको मौत के दरवाजे तक पहुंचा देते हैं लेकिन इन मामलों में अब सुअर कहाँ पीछे रहने वाले हैं अब जंगली सुअर भी लोगों के गांवों में घुसकर फसलें नष्ट कर रहें हैं व इंसानो पर हमला कर रहें हैं।

इंसानों में जंगली सुअरों के कारण दहसत फैली हुई है न युवा सुबह दौड़ मारने जा पाते हैं। न शामको टहलने के लिए इसी बीच ताज़ा मामला उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से आ रहा है,जहां सुअर ने एक ग्रामीण पर जानलेवा हमला कर दिया जिसके बाद ग्रामीण खून से सना हुआ किसी तरह सुअर से बचता हुआ अपने घर की भागा तब जाकर उसकी जान बची अब इलाज हेतु उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आगे जानिए पूरी खबर।

यह भी पढ़े:चीन नेपाल बॉर्डर पर हलचल बड़ी, 10 गुना बढ़ाई गई सीमा पर फोर्स…

पिथौरागढ़ के नाचनी के भैंसखाल गांव के बच्चन सिंह रविवार रात को लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले जहां उनपर सुअर ने जानलेवा हमला कर दिया। बता दें कि जंगली सुअर ने उनके सिर पर अपने नुकीले दांत गाढ़ दिए। सुअर के बार से बचने के लिए बच्चन सिंह भरसक प्रयास करते रहे लेकिन वह नाकामयाब रहे सुअर उनकी जान ले लेता अगर सुअर की पकड़ ढीली नही पड़ती पकड़ ढीली पड़ने का मौका देख बच्चन सिंह वहां से घर के अंदर भाग गए। सोमवार को बच्चन सिंह तेज़म अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी हालत अभी भी सीरियस है।उनके सिर में चार घाव हो गए हैं। बता दें कि बच्चन सिंह का परिवार गरीबी रेखा से नीचे आता है वह खेतीबाड़ी का काम करते हैं ऐसी स्तिथि में भगवान न करे कि उनको कुछ हो जाये अब सरकार से उनको मुवावजा दिया जाय इस बात पर जोर दिया जाना आवश्यक है।

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो कृप्या हमें नीचे दिए गए लिंक के जरिये। गूगल ऐप पर भी फॉलो करके हमारा हौसला बढ़ाये…. Dainik circle news par

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here