Home उत्तराखंड उत्तराखंड:विशेष कांवड़ लेकर लौट रहे युवक को मारी गोली, गाय को राष्ट्रमाता...

उत्तराखंड:विशेष कांवड़ लेकर लौट रहे युवक को मारी गोली, गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग लेकर था निकला

0
A young man returning with a special Kanwar was shot; he had set out demanding that the cow be declared the mother of the nation.
A young man returning with a special Kanwar was shot; he had set out demanding that the cow be declared the mother of the nation.

ग्रेटर नोएडा निवासी अजय अपने साथियों के साथ गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर 221 लीटर गंगाजल की विशेष कांवड़ लेकर हरिद्वार से नोएडा जा रहा था। देर रात होने पर उनका दल हाईवे किनारे विश्राम के लिए रुक गया। पुल पर मौजूद कुछ युवकों की इसी दौरान कांवड़ियों से कहासुनी हो गई। एक युवक ने अजय पर फायर झोंक दिया। गोली उसके कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया।

बताया गया है कि अजय जिस दल के साथ यात्रा कर रहा था, वह गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर 221 लीटर गंगाजल की विशेष कांवड़ लेकर हरिद्वार से नोएडा जा रहा था। दल में करीब दस सदस्य शामिल थे और उन्हें लगभग 240 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी करनी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here